फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two accused of gang rape tried to escape from the court premises

सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों ने की कोर्ट परिसर से भागने की कोशिश

Wed, 05 May 2021 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two accused of gang rape tried to escape from the court premises
रोहतक। कोर्ट में मंगलवार को पेशी पर लाए गए सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को अदालत के गेट पर ही पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ आर्य नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला थाने में 29 अप्रैल को पुरानी सब्जी मंडी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने खोखराकोट निवासी दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप था कि दोनों युवक उसे अपनी बाइक पर बैठा कर कहीं ले गए थे। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ पिला दिया था। जब वह होश में आई तो उसे खुद के साथ दुष्कर्म होने के बारे में पता लगा। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को ही गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों को दोपहर के समय कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल ले जाया जा रहा था। इसी बीच दोनों आरोपियों ने पुलिस को धक्का देकर भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गेट पर ही उन्हें काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed