फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Triple murder: Eyewitness Neha also broke down, police collecting records of property transactions

तिहरा हत्याकांड : चश्मदीद गवाह नेहा ने भी तोड़ा दम, प्रॉपर्टी के लेनदेन का रिकॉर्ड जुटा रही पुलिस

Mon, 30 Aug 2021 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Triple murder: Eyewitness Neha also broke down, police collecting records of property transactions
नेहा। फाइल फोटो
विजय नगर में हुए तिहरे हत्याकांड में माता-पिता व नानी की हत्या की एकमात्र चश्मदीद गवाह नेहा उर्फ तमन्ना ने रविवार तड़के करीब 3 बजे पीजीआई में दम तोड़ दिया। हमलावरों ने उसे नजदीक से गोली मारी थी, जो सिर के आरपार हो गई थी। पुलिस ने पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनों केे सौंप दिया। वहीं, प्रॉपर्टी डीलर के भाई नान्हे ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उसके भाई की किसी से दुश्मनी नहीं थी। किसी करीबी का ही हाथ लग रहा है। चार हत्या होने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक खुलासा न करना नाकामी है। वहीं, पुलिस भी हत्याकांड की जांच प्रॉपर्टी विवाद के दृष्टिकोण से आगे बढ़ा रही है। दो दिन में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

परिजनों ने तोड़ी चुप्पी, प्रॉपर्टी डीलर का भाई बोला, किसी करीबी का लग रहा हाथ
वहीं, एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में पहली बार प्रॉपर्टी डीलर के परिवार ने चुप्पी तोड़ी। नेहा उर्फ तमन्ना का शव लेने डेड हाउस आए बबलू के छोटे भाई नान्हे ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, मुझे किसी पर शक नहीं, न ही किसी से दुश्मनी थी। कोई बड़ा लेनदेन भी सामने नहीं आया। समझ नहीं पा रहा हूं आखिर किसने वारदात को अंजाम दिया। उसे तो वारदात के दिन ढाई बजे पता चला, ऐसा हो गया है। उसने कहा कि हां यह जरूर है जिस तरह हत्या हुई हैं, उससे लग रहा किसी बाहर के व्यक्ति का हाथ नहीं हो सकता। कोई अपना ही लग रहा है। तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की। ऐसे में कैसे पुलिस की जांच से संतुष्ट हो सकता हूं। नेहा को मेदांता जाने के सवाल पर, उन्होंने कहा, डॉक्टरों ने मुझे बुलाया था। पूछ रहे थे कि नेहा को मेदांता ले जाने या पीजीआई में उपचार कराना है। मैंने बोल दिया था, पीजीआई में ही उपचार करवाऊंगा। इसके बाद मेरे बड़े भाई के साले अपनी जिम्मेदारी पर नेहा को मेदांता ले गए थे।
विज्ञापन

यह था मामला
शुक्रवार को विजय नगर में प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, उसकी पत्नी बबली व घर आई सास रोशनी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि बबलू की बेटी नेहा (19) को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया था। रविवार तड़के नेहा ने भी दम तोड़ दिया। बबलू का 20 वर्षीय बेटा अभिषेक वारदात के समय घर से बाहर था। ऐसे में वह बच गया। परिवार के चार लोगों की हत्या किसने व क्यों की, तीन बाद भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर सांपला निवासी प्रवीण की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड की कई दृष्टिकोण से जांच कर रहे हैं, इसमें प्रॉपर्टी विवाद का एंगल भी शामिल है। वारदात में किसी करीबी के हाथ होने की संभावना से इनकार नहीं कर सकते। कड़ी से कड़ी जोड़ने के लिए प्रॉपर्टी के लेनदेन का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। दो दिन में खुलासा होने की संभावना है।
- गोरखपाल राणा, डीएसपी, मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed