फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tricolor yatra resonated with Bharat Mata's cheers, filled with patriotism

भारत माता के जयघोष से गूंज उठी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का जोश भरा

Fri, 13 Aug 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra resonated with Bharat Mata's cheers, filled with patriotism
तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपाई । संवाद
शहर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता के जयघोष से यात्रा गुंजायमान रही। वहीं, कार्यकर्ताओं ने जोश से भरे नारे लगाकर वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया था। यात्रा का नेतृत्व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने किया। इस अवसर पर डेढ़ किलोमीटर के रास्ते में डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में दो थानों की पुलिस के 100 जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर एक से 14 अगस्त तक पूरे प्रदेश में हलका स्तर पर शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। रोहतक हलके की तिरंगा यात्रा के लिए सुबह करीब आठ बजे कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन के नजदीक अग्रसेन चौक पर एकत्रित हुए। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, सांसद अरविंद शर्मा, जिला प्रभारी अरविंद यादव के साथ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। करीब 9 बजे यात्रा अग्रसेन चौक से शुरू हुई। आगे-आगे पुलिस चलती रही, पीछे कार्यकर्ता संगीत की धुन पर भारत माता के नारे लगाकर आगे बढ़ते रहे। बीच में भाजपा नेता कार्यकर्ताओं व समर्थक व्यापारियों का अभिनंदन स्वीकार कर रहे थे। रेलवे रोड से यात्रा दुर्गा भवन मंदिर की तरफ चली, जहां से प्रताप चौक होते हुए भिवानी स्टैंड पर पहुंची। वहां से यात्रा किला रोड होते हुए दिल्ली गेट पहुंची। इसके बाद पैदल ही कार्यकर्ता गोहाना अड्डे पर पहुंचे, जहां शहीद लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यकर्ता तिरंगा लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान राजेश भालौट, सतीश आहूजा, शमशेर खरक, नरेंद्र, नवीन ढुल, राजकुमार शर्मा, रोहित मलिक, रमेश अत्रि, पूर्व मेयर रेनू डाबला, ऊषा शर्मा, सरिता नारायण, आशा शर्मा, चेतना अरोड़ा, राजरानी शर्मा, अनीता बुधवार, राजकुमार कपूर, कपिल नागपाल, पदम ढुल, तरुण सनी शर्मा, धर्मेंद्र गुगलानी, अशोक गुलाटी, हैप्पी अनेजा, विशाल भाटिया, अजय निझावन, राजकुमार सुनारिया, पार्षद सुरेश किराड़, दिनेश शास्त्री, सूरजमल किलोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रही तैनात, खुफिया विभाग सक्रिय
किसानों के भाजपा नेताओं के विरोध के चलते पुलिस पहले से सतर्क रही। डीएसपी गोरखपाल राणा के नेतृत्व में सिटी थाना प्रभारी राकेश सैनी व पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह थाने की टीम के साथ तैनात रहे। साथ ही पुलिस के 100 जवान यात्रा के दौरान मौजूद रहे, जबकि तीन पीसीआर यात्रा के आगे चल रही थी। इसके अलावा खुफिया विभाग भी सक्रिय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed