फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tribute paid to martyr farmers of Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 23 Oct 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyr farmers of Lakhimpur Kheri
जाट भवन पर लखीमपुर के मृत किसानों की अस्थि कलश पर श्रद्धांजलि देते लोग । अमर उजाला
लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों व पत्रकार की अस्थियां शुक्रवार को रोहतक पहुंचीं। जिल में कई जगह किसान व अन्य संगठनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शाम करीब साढ़े छह बजे अस्थि कलश यात्रा डीघल पहुंची। अस्थि कलश यात्रा सुबह करीब साढ़े 10 बजे कलानौर से जिले में दाखिल हुई। उसके बाद मदीना, बहुअकबरपुर, लाखनमाजरा, मकड़ौली टोल प्लाजा होती हुई दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रोहतक शहर पहुंची। यात्रा के काफिले में पांच गाड़ियां थीं, एक खुली गाड़ी में तीन अस्थि कलश रखे थे, उन्हें कहीं भी उतारा नहीं गया। लोगों ने हर जगह उन्हीं पर पुष्प अर्पित किए। लोग खुद ही फूल लेकर आए थे। ग्रामीण इलाके में ज्यादातर किसान संगठनों के प्रतिनिधि श्रद्धांजलि अर्पित करने में शामिल थे। लेकिन जाट भवन में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के अलावा मजदूर, रिटायर्ड कर्मचारी संगठन और सेक्टरों की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के लोग भी रहे। सभी ने फूल अर्पित कर लखीमपुर खीरी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जाट भवन के बाद यात्रा खेड़ी साध और खरावड़ होते हुए डीघल पहुंची। 24 अक्तूबर को यात्रा टीकरी बॉर्डर पहुंचेगी। संयुक्त किसान मोर्चा से सभी जिलों के किसानों को 26 अक्तूबर को टीकरी बॉर्डर पहुंचने को कहा है। संगठनों की मांग के बावजूद लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी के पिता और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री राजेश मिश्र टेनी को बर्खास्त कर अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसके विरोध में सभी जगह से किसान 26 अक्तूबर को दिल्ली बॉर्डर पहुंचेंगे। रोहतक से किसान सभा और भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जत्थे भी टीकरी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed