फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Training in sewing and cutting started for 30 women at Krishi Vigyan Kendra

Rohtak News: कृषि विज्ञान केंद्र में 30 महिलाओं के लिए सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण शुरू

Mon, 09 Feb 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Training in sewing and cutting started for 30 women at Krishi Vigyan Kendra
फोटो संख्या:73- कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में महिला प्र​शिक्षकों को  सिलाई- कढ़ाई का प्र​श
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ की ओर से जिले की 30 महिलाओं को सिलाई-कटाई का पांच दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू किया गया। सोमवार को शुरू हुए पांच दिवसीय प्रशिक्षण में जिलेभर से महिलाओं को चयनित किया गया था।
विज्ञापन

शिविर के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र की जिला विस्तार विशेषज्ञा गृह विज्ञान डॉ. पूनम यादव व विशेषज्ञ महिलाओं को घर की जरूरत के कपड़ों की सिलाई से लेकर स्वरोजगार शुरू करने तक की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर के लिए केवीके की ओर से इस बार छह गांवों का चयन किया गया था। इन छह गांवों की अनुसूचित जाति की शिक्षित बेरोजगार महिलाओं को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें गांव बलाहा कलां के स्वयं सहायता समूह की दस महिलाएं, गांव अगिहार से 11 महिलाओं, गांव खेड़की, पल्ह, पाल सहित अन्य गांवों की महिलाओं को शामिल किया गया।
इन महिलाओं को प्रतिदिन विशेषज्ञ महिलाओं की ओर से सूट-सलवार, घर में जरूरत के सभी पकड़ों की कटाई सिलाई के साथ-साथ आधुनिक मशीनों से कढ़ाई व घरेलू सजावटी सामान बचाने की बारीकियां सीखाई जाएंगी।

डॉ. पूनम यादव ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर यह महिलाएं स्वयं, बच्चों व घरेलू जरूरतों के अनुसार कपड़ों की सिलाई, कटाई-कढ़ाई सीखकर स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। काम को सीखकर महिलाएं ग्रामीण स्तर पर लघु उद्योग शुरू कर अपनी तथा परिवार की आय बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed