{"_id":"5f40244a8ebc3e3cca0c7628","slug":"trader-given-only-10-thousand-rohtakcity-news-rtk5698454180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो मार्केट के ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्टिंग का मामलाः हुडा प्रति गज मांग रहा 29,500 जबकि व्यापारी 10 हजार रुपये प्रति गज से ज्यादा देने को तैयार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो मार्केट के ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्टिंग का मामलाः हुडा प्रति गज मांग रहा 29,500 जबकि व्यापारी 10 हजार रुपये प्रति गज से ज्यादा देने को तैयार नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर की ऑटो मार्केट को ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्टिंग का मामला एक बार फिर उभरने लगा है। हिसार रोड स्थित ट्रक, ट्रैक्टर व दूसरी ऑटो मार्केट एसोसिएशन ने सोमवार को मार्केट यूनियन के खुले ग्राउंड में बैठक करने का निर्णय लिया है। इसके बाद सीएम से रेट कम करने की मांग की जाएगी। बता दें कि हुडा प्रति गज 29 हजार 500 रुपये मांग रहा है, जबकि व्यापारी 10 हजार रुपये प्रति गज से ज्यादा भाव देने के लिए तैयार नहीं हैं।
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में झज्जर रोड पर दिल्ली व गोहाना रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाया गया था, जिसके कारण काठमंडी की दुकानों को तोड़ा गया। उस समय तय हुआ था कि काठमंडी को शहर से बाहर बसाया जाएगा। समय के साथ हिसार रोड स्थित ट्रक मार्केट, सुभाष रोड स्थित कार मार्केट, भिवानी रोड स्थित ट्रैक्टर मार्केट को भी बाहर ले जाने की मांग उठी। 2010 में नगर परिषद को भंग करके निगम का दर्जा दे दिया और आसपास के गांवों को निगम में शामिल कर लिया गया। सुनारियां गांव के पास निगम की जमीन में हुडा की तरफ से कामर्शियल साइट विकसित की गई, जिसमें ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया गया है।
विधानसभा चुुनाव से पहले हुडा ने भरवाए थे फार्म
प्रदेश में अक्तूबर 2019 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले हुडा की तरफ से हिसार रोड की ऑटो मार्केट व काठमंडी के व्यापारियों से फार्म भरवाए गए थे। क्योंकि हुडा ने रेट तय की ई-बोली के लिए आवेदन मांगे थे। हिसार रोड स्थित ऑटो मार्केट के व्यापारियों के 205 फार्म चंडीगढ़ से भी हरी झंडी मिलने पर आ गए, लेकिन व्यापारियों ने हुडा द्वारा तय रेट 29 हजार रुपये 500 प्रति गज पर सहमति नहीं दी।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल से मिलकर प्लाटों का रेट कम करवाने की मांग की जाएगी। इससे पहले ऑटो मार्केट के व्यापारियों में सहमति बनाने के लिए सोमवार को हिसार रोड पर सुबह साढ़े 10 बजे ऑटो मार्केट यूनियन आफिस में मीटिंग बुलाई गई है। इसमें ट्रक यूनियन व दूसरी यूनियन के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे।
- संजय दलाल, प्रधान, हिसार रोड ऑटो मार्केट एसोसिएशन