फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tough competition is expected between the five panels

पांच पैनल के बीच कड़े मुकाबले के आसार

Tue, 23 Nov 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tough competition is expected between the five panels
रोहतक। एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव में इस बार पांच पैनल के कारण कड़े मुकाबले के आसार बन गए हैं। संघ के नए पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू होगा। शाम चार बजे मतदान खत्म होने के साथ ही मतगणना शुरू हो जाएगी, देर शाम नतीजा जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मतदान के लिए प्रशासनिक भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित कैंटीन में दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। डॉ. राहुल ऋषि को चुनाव अधिकारी और ज्ञान गिरधर को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। निवर्तमान प्रधान रणधीर कटारिया के पैनल से इस बार फूल कुमार बोहत प्रधान पद के दावेदार हैं, वह पहले भी प्रधान रह चुके हैं। मुकाबले में एक और पुराने दिग्गज कुलवंत भी हैं। इनके अलावा राजबाला सांगवान, सुमेर सिंह अहलावत और राजेंद्र यादव भी प्रधान पद के दावेदार हैं। इस बार चुनाव में कड़े मुकाबले के आसार हैं क्योंकि पहली बार पांच पैनल मैदान में हैं। इसलिए यह भी जरूरी नहीं है कि कोई पूरा का पूरा पैनल ही जीत जाए। लोग अलग-अलग पैनल से अलग-अलग प्रत्याशियों को भी जीता सकते हैं। सभी ने सोमवार तक अपना पूरा जोर लगाया। जहां घर-घर नहीं जा सकते थे वहां फोन पर ही मतदाताओं से संपर्क किया।
विज्ञापन

एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव में विभिन्न पैनल
कर्मचारी कल्याण मोर्चा
प्रधान - फूल कुमार बोहत
उप प्रधान - राजेश शर्मा
महासचिव - राजेश गिरधर
सह सचिव - रणधीर सिंह रोज
कोषाध्यक्ष - दीपक कुमार
कर्मचारी स्वाभिमान मंच
प्रधान - कुलवंत
उप प्रधान - योगेश बलाना,
महासचिव - सुरेश शर्मा
सह सचिव - सुनील सैनी
कोषाध्यक्ष - अजमेर सिंह
सर्व कर्मचारी एकता मंच
प्रधान - राजबाला सांगवान
उप प्रधान - नरेंद्र मलिक
महासचिव - प्रवीण कुमार
सह सचिव - राजेश कुमार
कोषाध्यक्ष - राजकुमार
कर्मचारी विकास मंच
प्रधान - सुमेर सिंह अहलावत
उप प्रधान - विकास गिल
महासचिव - कुलदीप ग्रोवर
सह सचिव - राजवीर सिंह
कोषाध्यक्ष - प्रदीप कुमार
क्रांति मोर्चा
प्रधान - राजेंद्र यादव
महासचिव - जयपाल राठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed