फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Token will stop theft of two wheelers from PGI

Rohtak News: टोकन रोकेंगे पीजीआई से दोपहिया वाहनों की चोरी

Sat, 04 May 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 04 May 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Token will stop theft of two wheelers from PGI
03सीटीके19...मेडिकल मोड के पास सिक्योटि गार्ड को टोकन वापिस देती महिला। संवाद
रोहतक। टोकन प्रणाली शुरू करने के दूसरे दिन शुक्रवार को भी पीजीआई परिसर में प्रवेश के लिए टोकन दिए गए। हाल ही में हुई पीजीआई प्रशासन और पुलिस उच्चाधिकारियों के बीच बैठक में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए चर्चा हुई थी।
विज्ञापन

इसमें दो पहिया वाहन चालकों को टोकन के तहत प्रवेश देने पर सहमति बनी। इससे चोरी की घटनाओं में कमी आती है तो इस प्रक्रिया को स्थायी कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में संतोषजनक परिणाम न आने पर पार्किंग सिस्टम पर भी संस्थान विचार कर सकता है। अभी जो टोकन दिए जा रहे हैं वह निशुल्क हैं। पीजीआई के सभी प्रवेश द्वार पर दोपहिया वाहन चालकों के प्रवेश पर गाड़ी नंबर नोट कर टोकन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


01अप्रैल 2023 से अप्रैल 2024 तक बाइक चोरी के मामले

-चोरी के मामले आए : 141
-पकड़े गए : 12
-रिकवर हुए : 39
-एफआईआर हुई : 32

टोकन देने और लौटाने के वक्त लग रहा जाम
टोकन लेने और लौटाने वक्त मेडिकल मोड़ पर जाम लग रहा है। सुबह और दोपहर को ज्यादा जाम लग रहा है। इस वक्त बच्चों के स्कूल जाने और छुट्टी का समय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed