{"_id":"601d95798ebc3ed19d77d38a","slug":"today-the-third-consignment-of-12-thousand-corona-vaccine-will-arrive-in-the-district-rohtak-news-rtk593999724","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिले में पहुंचेगी 12 हजार कोरोना वैक्सीन की तीसरी खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिले में पहुंचेगी 12 हजार कोरोना वैक्सीन की तीसरी खेप
विज्ञापन
पुलिस अस्पताल में डीएसपी गोरखपाल वैक्सीन लगवाते। अमर उजाला
रोहतक। जिले को कोरोना संक्रमणमुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीन की तीसरी खेप आज स्वास्थ्य विभाग को मिलेगी। इसमें 2000 कोविशील्ड वैक्सीन है और पहली बार जिले को 10000 कोवैक्सीन की डोज भी मिलने जा रही है। जिले को कोवैक्सीन के आने का लंबे समय से इंतजार था। वैक्सीन को लाने से लेकर रखने तक की जिला टीकाकरण अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
स्वास्थ्य विभाग को जनवरी में 10980 कोविशील्ड वैक्सीन की पहली व 15000 की दूसरी खेप मिल चुकी है। छह फरवरी को कोविशील्ड वैक्सीन की तीसरी खेप मिलने जा रही है। इसमें सबसे खास बात है कि इस बार 10000 डोज कोवैक्सीन की आ रही है। हाल ही में देश में कोवैक्सीन की रिसर्च के तीसरे फेज की डोज वॉलंटियरों को दी जा चुकी है। दोनों वैक्सीन का जिले में उपलब्ध होने का लाभ यह होगा कि लाभार्थी के पास दोनों वैक्सीन में से एक वैक्सीन आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। फिलहाल हेल्थ वर्कर्स के अलावा अन्य फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जा रहा है।
----
7060 लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर लगाई जाएगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ विभाग से जुडे़ फ्रंट लाइन वर्कर्स, डॉक्टर्स व नर्सिज के लिए टीकाकरण कराने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तय की है। इसके बाद इन ग्रुप को टीकाकरण में प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही अब मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स, सिविल, डिफेंस, मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग अर्बन, रेवैन्यू आदि विभागों के फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जिले में 7060 लाभार्थियों का नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन
----
कोविशील्ड टीकाकरण का चार्ट
संस्थान लक्ष्य टीका लगाया
पीजीआईएमएस 250 279
पीटीसी सुनारिया 100 65
पीएचसी पाकसमा 25 25
पुलिस लाइन 100 100
--
पीजीआई में पहली बार टीकाकरण का लक्ष्य पार
फोटो सहित एसएनजे एक व दो
पीजीआईएमएस कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने संस्थान में धीमी गति से चल रहे टीकाकरण अभियान पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को सुश्रुत सभागार में जागरूकता अभियान चलाया। इसका असर यह रहा कि टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद पहली बार संस्थान में 250 के सापेक्ष 279 को कोविशील्ड टीका लगाया गया। डॉ. कालरा ने बताया कि किसी भी बीमारी की वेक्सीन को आने में सालों लग जाते हैं, लेकिन सांइटिफिक एडवांसमेंट की सहायता से रिकार्ड समय में वैज्ञानिकों ने कोरोना की वैक्सीन तैयार की। वह स्वयं भारत बॉयोटेक वैक्सीन की ट्रायल का हिस्सा बने हैं और अपनी 87 वर्षीय माता को भी यह वैक्सीन लगवाई है। उन्हें खुशी है कि 800 विभिन्न कोर्सों के विद्यार्थियों में से 700 के करीब विद्यार्थी, मेडिकल के कर्मचारी जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे हैं। हमें वैक्सीन के प्रति भ्रांतियां नहीं फैलानी चाहिए क्योंकि अभी तक पीजीआईएमएस में 800 से अधिक कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई हैं और सभी सुरक्षित हैं। निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव ने कहा कि आज यह दो चरणों में जागरूकता कार्यक्रम इसलिए आयोजित किया गया था क्योंकि शनिवार को पंजीकरण का अंतिम दिन है। इसके बाद वह किसी नए का पंजीकरण नहीं कर पाएंगे। इसलिए हमें बिना देरी किए वेटिंग फ्री वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए। डीन छात्र कल्याण व फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गजेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वयं वैक्सीन लगवाई और वह ठीक हैं। टीकाकरण के प्रभारी डॉ. आरबी जैन ने कहा कि कुलपति के निर्देश हैं कि शनिवार को रात 12 बजे तक वैक्सीन के लिए पंजीकरण होगा। इसके अलावा फार्माकोलोजी विभागाध्यक्ष डॉ. एमसी गुप्ता, मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. वीके कत्याल, पीजीआईडीएस प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. वरूण अरोड़ा, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य प्रो. संतोष हुड्डा और प्रो. रमेश वर्मा ने लोगों की जिज्ञासाओं को शांत किया।