फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Till now neither the construction of the indoor stadium has started nor any police action has been taken.

Rohtak News: अब तक न तो इंडोर स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ न पुलिस कार्रवाई हुई

Sun, 22 Feb 2026 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Till now neither the construction of the indoor stadium has started nor any police action has been taken.
16-लाखनमाजरा में नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट पर हवन के बाद मौजूद हार्दिक के पिता संदीप, ग्रामीण

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। स्टेडियम में बास्केटबॉल का पोल गिरने से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हार्दिक राठी की माैत होने के बाद किया गया इंडोर स्टेडियम बनाने का वादा अब तक अधूरा है। यह निर्माण शुरू नहीं हुआ है और न ही पुलिस कार्रवाई हुई है।
अमर उजाला से हुई बातचीत में हार्दिक के पिता संदीप ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। मानवाधिकार आयोग का कोई फैसला या जानकारी हमारे पास नहीं आई है। संबंधित अधिकारी की लापरवाही बताना व उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश देना सराहनीय है।
विज्ञापन

संदीप कहना है कि हादसे के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत अनेक लोग आए। प्रशासनिक अधिकारी भी आए। सभी ने केवल आश्वासन दिया। इंडोर स्टेडियम बनाने की दिशा में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह फाइल अब तक एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में ही घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को लेकर दिल्ली में भी सीएम से मुलाकात की जा चुकी है। इसके बावजूद मामला धीमी गति से ही चल रहा है। पुलिस ने भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की है। एफआईआर दर्ज करने के बाद से अब तक इसे उठाने की ही बात सामने आई है। आरोपी पर कार्रवाई होगी तभी आयोग के संज्ञान का भी फायदा होगा।


हवन के साथ सिंथेटिक कोर्ट का उद्घाटन

लाखनमाजरा में जर्जर बास्केटबॉल पोल गिरने के बाद यहां दो नए कोर्ट बनाए गए हैं। इन सिंथेटिक कोर्टों का पिछले दिनों निर्माण शुरू हुआ था। रविवार को ग्रामीणों व खिलाड़ियों ने यहां हवन किया। इसके बाद इसे खिलाड़ियों को सौंप दिया गया है। शाम को यहां खिलाड़ियों ने अभ्यास में जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed