फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Thugs took out Rs 26 thousand on application for credit card

Rohtak News: क्रेडिट कार्ड के लिए किया आवेदन पर ठगों ने निकाले 26 हजार

Fri, 07 Jun 2024 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Thugs took out Rs 26 thousand on application for credit card
थाना शिवाजी काॅलोनी निवासी एक बुजुर्ग को क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने बुजुर्ग के खाते से दो बार में 26 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रोहतक की जनता काॅलोनी में महेश कुमार गुप्ता रहते हैं और वह 2020 में सेवानिवृत हो चुके हैं। कुछ दिन पहले वह पंजाब नेशनल बैंक से क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर रहे थे। उसी दौरान साइबर ठगों ने उनके मोबाइल को हैक कर लिया और दो बार में 26 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने तत्काल 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराई और फिर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन



बेटी का इलाज कराने आए ई-रिक्शा की बैटरी चोरी
रोहतक। बेटी का इलाज कराने आए एक व्यक्ति की ई-रिक्शा से चार्जर-बैटरी चोरी चली गई। पीड़ित ने थाना पीजीआईएमएस में ई-रिक्शा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। खिड़वाली गांव निवासी पीड़ित महिपाल ने बताया कि उनकी बेटी की बुधवार को तबीयत खराब हो गई थी और वह रोहतक स्थित पीजीआईएमएस में आए थे। ई-रिक्शा को पुरानी इमरजेंसी के पास में पार्क करके बेटी का इलाज कराने चले गए। छह जून को सुबह जब बाहर निकले तो देखा कि ई रिक्शा में दो चार्जर एक बैटरी और एक टायर चोरी जा चुका है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed