फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three wrestlers of Hawa Singh Akhara won medals

Rohtak News: हवा सिंह अखाड़े के तीन पहलवानों ने जीते पदक

Sun, 28 Apr 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 28 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three wrestlers of Hawa Singh Akhara won medals
पदक विजेता खिलाड़ियों का किया गया स्वागत।
बहादुरगढ़। बनारस में आयोजित सीनियर फेडरेशन कप में बहादुरगढ़ के हवा सिंह अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। विजेता पहलवानों का अखाड़े में पहुंचने पर अखाड़ा संचालक, कोच व खेल प्रशंसकों ने जोरदार अभिनंदन किया।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ के पूर्व महासचिव व ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामरत्न उर्फ भूरू पहलवान ने बताया कि 23 से 26 अपै्रल तक फेडरेशन कप का आयोजन भारतीय कुश्ती संघ द्वारा किया गया था। उन्होंने बताया कि इसमें प्रमोद रबड़ा ने 57 किलोग्राम भार वर्ग फ्री स्टाईल में रजत पदक जीता। दीपांशु मलिक ने 65 किलोग्राम फ्री स्टाईल में कास्य पदक अपने नाम किया। जबकि नवीन चिमनी ने 74 किलोग्राम फ्री स्टाईल में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र नाम रोशन किया। तीनों पहलवानों ने अपनी जीत का श्रेय गुरू हवा सिंह छंगा पहलवान व कोच नवनीत, कोच रामरत्न भूरू व अभिभावकों को दिया। विजेता पहलवानों का अखाड़े में पहुंचने पर सम्मान किया गया। इस मौके पर रणबीर मलिक, पोनी पहलवान, महेंद्र दलाल, राजेश दलाल, नरेन्द्र बाढ़सा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed