फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three people including two youths and an old woman died in a road accident

Rohtak News: सड़क हादसे में दो युवकों और वृद्धा समेत तीन की मौत

Thu, 10 Oct 2024 07:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
Three people including two youths and an old woman died in a road accident
रोहतक। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन हादसों में दो युवकों और एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें मोर खेड़ी मोड पर नीलगाय से बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई। वहीं, गोहाना बाईपास के नजदीक एक बाइक सवार की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। वहीं, भैसरू कलां हाईवे पर वाहन के इंतजार में खड़ी एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, तीनों मामलों में पीड़ितों की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


-------------------



नीलगाय से टकराई बाइक युवक की मौत

आईएमटी थाना क्षेत्र के मोर खेड़ी मोड पर बुधवार रात सड़क आई नीलगाय से बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक की सिर और चेहरे में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित ने पुलिस ने बताया कि रुड़की निवासी नरेंद्र बुधवार देर रात को अपनी बाइक से कंसाला से अपने गांव लौट रहा था। जब वह बाइक से मोर खेती मोड पर पहुंचा तो इस समय नीलगाय सड़क पर आ गई। इससे बाइक सवार नरेंद्र की नीलगाय से टक्कर हो गई। इस हादसे में युवक को सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी जेब से मिले दस्तावेज के आधार पर पहचान करके परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन


------------------

सड़क हादसे में घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

रोहतक के गोहाना रोड बाईपास के नजदीक सड़क पर टहलने निकले एक युवक को गांव के ही युवक ने बाइक से टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना सात अक्तूबर की है। थाना सदर क्षेत्र के गांव ब्राह्मणवास निवासी मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका साथी ब्राह्मणवास निवासी कपिल देव शाम को खाना खाने के बाद टहलने के लिए रोहतक की ओर निकले थे। जब वह दोनों अन्नू के बाग के पास पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार ने कपिल देव को टक्कर मार दी। इससे वह उसका सिर सड़क पर जाकर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी पंकज उर्फ बंटी भी ब्राह्मणवास गांव का ही रहने वाला है। हादसे के बाद कपिल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत खराब होने पर उसे हिसार के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। नौ अक्तूबर को इलाज के दौरान कपिल देव ने दम तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ ही लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर मारने का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------



कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, केस दर्ज

सांपला थाना क्षेत्र में सड़क पर वाहन के इंतजार में खड़ी एक बुजुर्ग महिला को कार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला दूर जाकर गिरी और उनकी मौत हो गई। पीड़ित ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और टक्कर मारने का केस दर्ज कराया है। सांपला के कृष्ण विहार निवासी प्रीति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मायके भैसरु कलां में गई हुई थी। वहां से नौ अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे अपनी मां निर्मला के साथ ऑटो से सांपला के लिए जा रही थी। रास्ते में ऑटो चालक संदीप ने भैसरु कलां से कुछ दूरी पर ही उन्हें हाईवे पर ही उतरने को मजबूर कर दिया। वह ऑटो से उतरकर सड़क पर खड़े होकर वहां एक वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान खरखौदा की बोर से आई एक सफेद कार ने उनकी मां को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग महिला कार की टक्कर से दूर जाकर झाड़ियां में पड़ी। एक राहगीर की मदद से पीड़िता ने अपनी बुजुर्ग मां को उठाकर सापला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़िता प्रीति की ओर से सांपला थाने में आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कराया है।

----------------



तीन हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

रवि खुंडिया, डीएसपी मुख्यालय रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed