फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three killed in accidents at Madina, Sampla and Makrauli toll

मदीना, सांपला व मकड़ौली टोल पर हादसों में तीन की मौत

Sat, 23 Jul 2022 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Three killed in accidents at Madina, Sampla and Makrauli toll
रोहतक। हिसार रोड पर मदीना के पास रोडवेज की बस की टक्कर तो सांपला में बाइक सवार की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई, जबकि मकड़ौली टोल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सोनीपत के गांव मातंड के युवक को कुचल दिया। इस संबंध में सदर, बहुअकबरपुर व सांपला थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

केस नंबर एक : दिल्ली से महम आ रहे दो भाइयों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, एक की मौत
हिसार रोड पर मदीना गांव के पास रोडवेज बस ने दिल्ली से महम आ रहे स्कूटी सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। टक्कर में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बिहार के गांव नोनिया टोला, जिला लखीसराय निवासी 30 वर्षीय मुकेश ने शिकायत दी है कि उसका भाई सुरेंद्र दिल्ली में कोचिंग ले रहा था, जबकि उससे छोटा सूरज बीएड का पेपर देने आया था। वीरवार को सुरेंद्र व सूरज महम आ रहे थे, जहां सूरज का बीएड का पेपर था। जब वे मदीना गांव के पास पहुंचे तो रोडवेज की बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर में उसके भाई सुरेंद्र की मौत हो गई, जबकि सूरज घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर दो : सड़क पर टहल रहे दंपती को बाइक सवार ने मारी टक्कर, पति की मौत
सांपला में दिल्ली रोड पर सड़क किनारे पत्नी के साथ सैर कर रहे खेड़ी सांपला के युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे पीजीआई लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सांपला थाने में बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक खेड़ी सांपला निवासी रजनी ने दी शिकायत में बताया कि वीरवार शाम करीब आठ बजे वह अपने पति जयभगवान के साथ पुराना रोहतक रोड सांपला में घूमने जा रही थी। जब वे हैफेड गोदाम के नजदीक पहुंचे तो सांपला शहर की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उसके पति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका पति सड़क पर जा गिरा। उसे गंभीर चोटें आई। बाइक चालक इस्माइला निवासी परवेश मौके से फरार हो गया। उसने परिजनों की मदद से अपने पति को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
केस नंबर तीन : भाई से मिलने आए मातंड के युवक को टोल के पास मारी टक्कर
गोहाना रोड पर मकड़ौली टोल के पास अज्ञात वाहन ने भाई से मिलने रोहतक आए सोनीपत जिले के गांव मातंड के युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक मातंड गांव निवासी सतीश ने दी शिकायत में बताया कि वह शास्त्री नगर रोहतक में किराए पर रहता है। वीरवार को उसका बड़ा भाई कृष्ण उससे मिलने बाइक पर सवार होकर रोहतक आया था। रात करीब साढ़े 8 बजे जब वापस घर जा रहा तो तो मकड़ौली टोल से थोड़ा आगे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा और भाई को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed