{"_id":"6685e4ab1a1c8821ec0445c4","slug":"three-illegal-colonies-demolished-in-sunaria-kalan-and-kutana-rohtak-news-c-17-roh1019-455993-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुनारिया कलां व कुताना में तोड़ी तीन अवैध कॉलोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुनारिया कलां व कुताना में तोड़ी तीन अवैध कॉलोनी
विज्ञापन
रोहतक। जिला नगर योजनाकार विभाग ने पुलिस बल के साथ बुधवार को सुनारिया कलां व कुताना में तीन अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। विभाग के मुताबिक कंट्रोल एरिया व शहरी क्षेत्र में अवैध तरीके से बनाई जा रही कॉलोनियों में तोड़फोड़ का अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत बुधवार को विभाग की टीम दो बुलडोजर के साथ रुपया चौक पर पहुंची, यहां सुनारिया कलां की सीमा में करीब 5.50 एकड़ में कच्चा रोड नेटवर्क बिछाकर अवैध कॉलोनी काटी गई थी। पांच प्लॉट की नींव उखाड़ी गई, एक की दीवार तोड़ी गई।
दूसरी कॉलोनी रुपया चौक से बालचंद चौक के बीच तीन एकड़ में काटी गई थी। यह कॉलोनी भी सुनारिया कलां की सीमा में है। कॉलोनी के रोड नेटवर्क के अलावा दो प्लॉट की नींव तोड़ी। तीसरी कॉलोनी कुताना एरिया में काटी गई है, जो रोहतक-भिवानी रोड पर एक एकड़ एरिया में फैली है। यहां पर तीन दुकान, कच्चा रोड नेटवर्क व 6 प्लाॅट की नींव तोड़ी गई। डीटीपी का कहना है कि आम लोगों से आग्रह है कि वे अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें। प्रशासन समय-समय पर तोड़फोड़ करता रहेगा।