{"_id":"66b2868022e3f0de2c0475d4","slug":"three-day-program-in-mdu-starts-from-8-rohtak-news-c-17-roh1020-478903-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू में तीन दिवसीय कार्यक्रम दीक्षारंभ 8 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू में तीन दिवसीय कार्यक्रम दीक्षारंभ 8 से
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सत्र 2024-2025 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों के लिए 8 से 10 अगस्त तक इंडक्शन प्रोग्राम दीक्षारंभ 2024 आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, डीन एकेडमिक अफेयर्स व आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।
एमडीयू के अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. रणदीप राणा ने बताया कि 8 अगस्त को इंडक्शन प्रोग्राम दीक्षारंभ का शुभारंभ कुलपति प्रो. राजबीर सिंह करेंगे। विश्वविद्यालय के टैगोर सभागार में इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इंडक्शन प्रोग्राम के प्रथम दिन 8 अगस्त को कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. एएस मान व कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।
डीन ने बताया कि 9 अगस्त को विद्यार्थियों को पुस्तकालय प्रणाली, डिजिटल लर्निंग, हॉस्टल सुविधा, एनएसएस, यूथ रेड क्रॉस, स्पोर्ट्स, सीएलएएस, आदि की जानकारी साझा की जाएगी। 10 अगस्त को सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी पीके दास का प्रेरणादायी व्याख्यान होगा। भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्ष डाॅ. शरणजीत कौर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी।
विज्ञापन
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. रणदीप राणा की अध्यक्षता में इंडक्शन प्रोग्राम आयोजन संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन समिति व अन्य समिति सदस्य शामिल हुए। बैठक में इंडक्शन प्रोग्राम के आयोजन को सुचारू व सफल बनाने बारे मंथन हुआ। बैठक में आईएचटीएम निदेशक प्रो. आशीष दहिया, सीसीपीसी निदेशक प्रो. दिव्या मल्हान, वाईआरसी कोआर्डिनेटर प्रो. अंजु धीमान, एनएसएस कोआर्डिनेटर डाॅ. सविता राठी, यूआईईटी से डाॅ. कविता, सीडीएस निदेशक डाॅ. प्रतिमा रंगा, हेल्थ सेंटर प्रभारी डाॅ. स्वाति सिंह, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, सहायक निदेशक युवा कल्याण डाॅ. प्रताप राठी, पीआरओ पंकज नैन, छात्र कल्याण कार्यालय कर्मी केएल भाटिया व नरेश कुमार उपस्थित रहे।