{"_id":"6017093b8ebc3e08ba6b8836","slug":"three-accused-arrested-for-looting-incident-at-jewelers-colony-in-janta-colony-rohtakcity-news-rtk5932631111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कॉलोनी में ज्वेलर्स की दुकान पर हुई लूट की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कॉलोनी में ज्वेलर्स की दुकान पर हुई लूट की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में जनता कॉलोनी में ज्वेलर्स की दुकान से लूट करने वाले आरोपी।
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने जनता कॉलोनी में ज्वैलर्स की दुकान पर हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उप पुलिस अधीक्षक सांपला नरेंद्र कादयान ने बताया कि सीताराम वर्मा निवासी जनता कॉलोनी ने पुलिस में लूट के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया की सीताराम की रोजी बर्फ फैक्टरी के पास ओमजी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 15 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे सीताराम जब अपनी दुकान पर बैठा था, उसी समय दो युवक दुकान पर आए। जिसमें से एक युवक ने सीताराम की गर्दन पर चाकू लगा दिया व दूसरे युवक ने काउंटर पर रखा चांदी का सामान व मूर्तियां उठा ली। युवकों ने सीताराम से अंगूठी व 8 हजार रुपयों की नकदी भी लूट ली। युवक चांदी की 9 मूर्तियों सहित करीब 2 किलो चांदी का सामान लूट कर मौके से फरार हो गए।
मामले की जांच अपराध शाखा-2 द्वारा अमल में लाई गई। प्रभारी सीआईए-2 एसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए 30 जनवरी को नरेंद्र उर्फ नीरज, मोहित व अमरजीत निवासी डेयरी मोहल्ला खोखराकोट को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपने साथी ललित निवासी सलारा मोहल्ला की मोटरसाइकिल पर इस वारदात को अंजाम दिया था। जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिकॉर्ड
1. नरेंद्र उर्फ नीरज निवासी डेयरी मोहल्ला खोखराकोट की उम्र 22 साल है और 9वीं कक्षा पास है। 2016 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हिसार बाईपास पुल के पास एक युवक पर चाकू से हमला किया था। जिसमें वह गिरफ्तार हो चुका है और फिलहाल जमानत पर है।
2. मोहित निवासी डेयरी मोहल्ला खोखराकोट की उम्र 21 साल है और 8वीं पास है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर 2017 में सुनारियां चौक से बाइक चोरी की थी। 2018 में आरोपी ने मोबाइल चोरी किया था। दोनों वारदात में आरोपी गिरफ्तार हो चुका है और जमानत पर है।
2. अमरजीत उर्फ गगू निवासी डेयरी मोहल्ला खोखराकोट की उम्र 23 साल है और 8वीं कक्षा पास है। आरोपी 2017 में अवैध रूप से शराब रखने के मामले में पकड़ा जा चुका है।