फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Threat received to blow up the municipal corporation and a school; premises evacuated in a rush.

Rohtak News: नगर निगम और स्कूल को उड़ाने की मिली धमकी, आनन-फानन खाली कराए परिसर

Sat, 18 Jul 2026 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Threat received to blow up the municipal corporation and a school; premises evacuated in a rush.
धमकी भरे ई-मेल के बाद स्कूल की छुट्टी होने पर बाहर निकलते छात्र। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर में नगर निगम कार्यालय और मॉडल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आने से हड़कंप मच गया। सुबह 9 बजे नगर निगम आयुक्त कार्यालय के कर्मचारियों ने ई-मेल देखा जिससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। ईमेल में निगम कार्यालय सुबह 9:11, स्कूल 11:11 बजे व कार्यालय को रात 1:11 बजे उड़ाने की धमकी दी गई थी।
धमकी भरे ई-मेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लिखा था जिसमें मोदी 25,000 खालिस्तान का दुश्मन कहा गया था। एहतियात के तौर पर नगर निगम कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मॉडल स्कूल के बच्चों को भी बाहर निकालकर परिसर खाली कराया।
विज्ञापन

एसडीएम आशीष कुमार दोपहर 12 बजे मॉडल स्कूल पहुंचे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे स्कूल में अवकाश कर दिया गया। इसी बीच निगम कार्यालय भी खाली करा दिया गया। दोपहर 12:40 बजे मेयर मौके पर पहुंचे और खुद फाइलें व अलमारियां खंगालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12:48 बजे एसपी को फोन कर मौके पर किसी डीएसपी को भेजने की अपील की। इसके करीब कुछ देर बात ही तीन पुलिसकर्मी मॉडल स्कूल के बाहर पहुंचे। बाद में पुलिस के और जवान भी धीरे-धीरे मौके पर पहुंचे।
मेयर ने कहा कि एहतियात के तौर पर कर्मचारियों को नगर निगम से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। खुद जांच की है। बम जैसी कोई वस्तु नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। यह अफवाह फैलाई हो सकती है। वहीं, धमकी की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौके पर पहुंचे। इनकी छानबीन में कुछ नहीं मिला तो सभी ने राहत की सांस ली।
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने इसे खालिस्तान की खाली धमकी बताया है। उन्होंने कहा कि यह नए दौर का भारत है। किसी से भी डरने वाला नहीं है।भारत में आतंकवाद लगातार खत्म होता जा रहा है।
धमकी भरे ई-मेल में निगम आयुक्त को सुबह करीब पौने आठ बजे संदेश मिला। इसमें अपने बच्चे बचाओ, खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं लिखा था। प्रशासन ने स्कूल को तुरंत खाली करवा दिया। स्कूल प्रशासन ने परिजनों को आपात स्थिति के कारण छुट्टी की सूचना दी जिसके बाद वे बच्चों को लेने पहुंच गए।
----
लापरवाही...धमकी का समय निकलने के बाद पहुंचे डॉग स्कवाॅड व पुलिस
नगर निगम आयुक्त को शुक्रवार सुबह 7:43 बजे धमकी भरा ई-मेल आया। पुलिस प्रशासन की लापरवाही देखिए कि ई-मेल में दिया गया समय निकलने के बाद डॉग स्कवाॅड व पुलिस दोपहर करीब 1 बजे के बाद मौके पर पहुंची। निगम कार्यालय सुबह 9:11, स्कूल 11:11 बजे व कार्यालय को रात 1:11 बजे उड़ाने की धमकी दी गई थी। इधर, पुलिस अधीक्षक ने समय पर पुलिस पहुंचने व कार्रवाई करने का दावा किया है।

----
स्कूल की ओर से फोन किया गया कि किसी कारण वश स्कूल की छुट्टी की जा रही है इसलिए आप अपने बच्चे को ले जा सकते हैं। यह नहीं बताया गया कि छुट्टी किस कारण की जा रही है।
- सोनू, नेहरू कॉलोनी
-----
बेटा नौवीं कक्षा में मॉडल स्कूल में पढ़ता है। स्कूल से फोन आया था कि किसी आपात स्थित के कारण छुट्टी की गई है। स्कूल की ओर से कुछ नहीं बताया गया कि क्यों छुट्टी की गई है।
- डॉ. ओमप्रकाश नरवाल, सुखपुरा चौक
-----------

यह लिखा था ई-मेल में
हरियाणा बनेगा खालिस्तान, मोदी ते बम आईईडी हमला, स्कूल 11:11 बजे व ऑफिस 1:11 बजे, रोहतक नगर निगम आयुक्त ऑफिस 9:11 बजे। अपने बच्चे बचाओ, खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं। मोदी हिंदू आतंकवादी। दुश्मन है खालिस्तान सिखा दा। दिलजीत दोसांज दी सतलुज रोक लगाई है, आज दिलजीत भाई दे नाम ते मोदी धमाके विच मरके शहीद खालरा दा बदला। 25,000 सिखा दा बदला। खालिस्तान नेशनल आर्मी, इंजीनियर गुरनाक सिंह, रुकान शाह वाला। डॉ. गुरनेरवीर सिंह, खान रजादा।



झूठे ई-मेल के स्रोत की जांच चल रही : एसपी
धमकी की सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई। पुलिस व बम डिटेक्शन/डॉग स्कवाॅड ने बिना देरी किए कार्रवाई की और सुरक्षा के सभी जरूरी नियमों का पालन किया। जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि ईमेल झूठा था। कोई भी संदिग्ध चीज या खतरा नहीं मिला। झूठे ई-मेल के स्रोत की जांच चल रही है।
- गौरव राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed