फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   This year has left farmers scarred by scams: Ratanman

किसानों को घोटाले का जख्म दे गया यह साल : रतनमान

Wed, 31 Dec 2025 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 31 Dec 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
This year has left farmers scarred by scams: Ratanman
रोहतक। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने आरोप लगाया कि यह वर्ष हरियाणा के किसानों के लिए ऐसा साबित हुआ जिसे वे शायद कभी भूल नहीं पाएंगे। यह वर्ष किसानों के संघर्ष, पीड़ा व आर्थिक शोषण का प्रतीक बनकर इतिहास में दर्ज होगा। इस साल धान, बाजरा और मूंग की फसलों में हुए करोड़ों रुपये के घोटालों ने किसानों की कमर तोड़ दी। इस दौरान सरकार और राजनीतिक दल मूकदर्शक बने रहे। इस बार के धान घोटाले ने तो पूर्व के सभी बड़े घोटालों को पीछे छोड़ दिया है। किसानों की मेहनत की फसल के नाम पर करोड़ों रुपये लूट लिए गए। हर दिन, हर जिले से नए खुलासे सामने आ रहे हैं। उन्होंने विधानसभा सत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही इस मुद्दे पर मूक रहे। मगर किसान की स्थिति को लेकर कोई बात नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed