फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   This time so far 2146 new students have been admitted in government schools, the number of students is still less than last year.

Rohtak News: इस बार सरकारी स्कूलों में अब तक 2146 नए छात्र हुए दाखिले, पिछले साल के मुकाबले अब भी छात्र संख्या कम

Thu, 16 May 2024 06:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 16 May 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
This time so far 2146 new students have been admitted in government schools, the number of students is still less than last year.
झज्जर। सरकारी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। जून में गर्मियों की छुट्टियां हो जाएंगी। शिक्षा निदेशालय द्वारा इस साल छात्र संख्या बढ़ाने का दिया गया लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है। यही नहीं पिछले साल की छात्र संख्या भी पूरी नहीं हो सकी है। सरकारी स्कूलों की बात करें तो इस साल अब तक 2146 नए छात्रों का दाखिला बाल वाटिका से लेकर आठवीं कक्षा तक हुआ है, लेकिन पिछले साल के मुकाबले अब भी छात्र संख्या 8 हजार कम है, जबकि इस साल नए 8 हजार बच्चे बढ़ाने का लक्ष्य मुख्यालय की तरफ से दिया गया था।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस बार पहली कक्षा में ही 1006 नए दाखिले हुए हैं। पिछले साल बाल वाटिका में केवल 1032 बच्चे पढ़ते थे, जबकि इस बार पहली कक्षा में संख्या बढ़कर 2038 हो गई है। ऐसे ही पहली से आठवीं तक छात्र संख्या लगातार बढ़ी है, लेकिन पिछले साल के मुकाबले ओवरआल छात्र संख्या कम ही है। बाल वाटिका से चौथी कक्षा तक इस साल 1717, पांचवीं से सातवीं तक 168 बच्चे बढ़े हैं। आठवीं कक्षा में भी 261 नए दाखिले हुए हैं। लेकिन नौवीं से 12वीं में छात्र संख्या पिछले साल के मुकाबले 4765 कम है।
विज्ञापन


अभी 11वीं में दाखिले होना बाकी
दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम हाल ही में जारी हुआ है, ऐसे में अभी 11वीं कक्षा में दाखिले होना बाकी है। पिछले साल 11वीं कक्षा में 4928 बच्चों ने दाखिला लिया था, लेकिन अब तक केवल 910 बच्चों ने ही दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 प्रतिशत छात्र संख्या बढ़ाने का था लक्ष्य
इस बार मुख्यालय की तरफ से झज्जर में 13 प्रतिशत यानी लगभग 8 हजार छात्र बढ़ाने का लक्ष्य दिया था। पिछले दिनों स्कूल महानिदेशक ने बहादुरगढ़ ब्लाक का दौरा किया था। वहां भी बहादुरगढ़ ब्लाक को 5 हजार छात्र संख्या बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन छात्र संख्या पिछले साल वाली ही पूरी नहीं हो पा रही।


छात्र संख्या बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि जुलाई तक छात्र संख्या बढ़ जाएगी। अभी 11वीं कक्षा में भी दाखिले होने हैं।
- सुभाष भारद्वाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, झज्जर

इस साल कक्षा अनुसार हुए दाखिल
कक्षा दाखिले
पहली 2038
दूसरी 2803
तीसरी 3710
चौथी 4562
पांचवीं 4512
छठीं 4535
सातवीं 4956
आठवीं 5298
नौवीं 5110
दसवीं 4841
11वीं 910
बारहवीं 4670
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed