{"_id":"65d4e88ac873d02dd5072214","slug":"this-is-the-land-of-bhagwat-geeta-students-should-be-hardworking-dr-ashok-rohtak-news-c-17-roh1019-364635-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह भगवत गीता की धरती, विद्यार्थी कर्मशील बनें : डॉ. अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह भगवत गीता की धरती, विद्यार्थी कर्मशील बनें : डॉ. अशोक
Wed, 21 Feb 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। पत्रकारिता व जनसंचार बेहतरीन कॅरिअर विकल्प के साथ-साथ सामाजिक राष्ट्रीय सेवा का सशक्त माध्यम है। पत्रकारिता व मीडिया अध्ययन के विद्यार्थियों के लिए सदैव आंखें खुला रखना, कान खुला रखना व अपने आस-पास की खबर सूंघने की क्षमता रखना महत्वपूर्ण है। ये विचार बेंगलुरु नॉर्थ यूनिवर्सिटी (कोलार, कर्नाटक) के कुलपति प्रो. निरंजन वनाली ने मंगलवार को एमडीयू के पत्रकारिता व जनसंचार विभाग में परस्पर संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों से सांझा किए।
बेंगलुरु नॉर्थ यूनिवर्सिटी (बीएनयू) के कुलसचिव डॉ. अशोक डीआर ने कहा कि हरियाणा से उनका विशेष जुड़ाव है, क्योंकि उन्होंने इस प्रदेश के एनडीआरआई (करनाल) से स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। हरियाणा की धरती भगवतगीता की धरती है, ऐसे में विद्यार्थियों को कर्मशील बनने को कहा।
एमडीयू के पत्रकारिता व जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने बेंगलुरु नॉर्थ यूनिवर्सिटी के कुलपित, कुलसचिव व प्राध्यापकों व विद्यार्थियों के दल का हार्दिक स्वागत किया। प्रो. हरीश कुमार ने कहा कि शैक्षणिक सांस्कृतिक आदान-प्रदान की स्वस्थ परंपरा से राष्ट्रीय एकता-अखंडता मजबूत होगी। प्रो. हरीश कुमार ने कर्नाटक राज्य के राष्ट्रीय महत्व को रेखांकित किया। मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. देसराज, प्रो. राधेश्याम, डाॅ. कर्मवीर श्योकंद, डाॅ. आरती चहल, डाॅ. शरणजीत कौर, छात्रा संध्या, रमन कुमार आदि मौजूद रहे।