फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Thieves reached the strong room by breaking the window in Sampla, tried to break

सांपला में खिड़की तोड़कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर, तोड़ने का किया प्रयास

Sun, 14 Nov 2021 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves reached the strong room by breaking the window in Sampla, tried to break
बैंक की तोड़ी गई खिड़की। संवाद
दतौड़ गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में शुक्रवार की रात खिड़की को तोड़कर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद वे स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। माह का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक था। बैंक और पुलिस को घटना की सूचना शनिवार की शाम करीब सात बजे लगी। मामले की सूचना मिलने के बाद बैंक मैनेजर और पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही देर रात तक जांच में जुटे रही।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में पूर्व पार्षद निर्मला देवी के मकान में पीएनबी की शाखा खुली है। बैंक के पूर्व में नहरी खाल लगता है। उस तरफ बैंक की दीवार में खिड़की लगी हुई है। इसमें एडजेस्ट फैन भी लगाया हुआ है। बताया जा रहा कि शुक्रवार की रात को चोरों ने नाले की तरफ लगी खिड़की की जाली व सरिया तोड़कर बैंक के अंदर घुस गए। चोरों ने पहले बैंक लॉकर की चाबियां ढूंढने की कोशिश की। जब वह नहीं मिली तो उन्होंने उसे दूसरे तरीके से खोलने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद चोरों ने स्ट्रांग रूम को कटर से काटने का प्रयास किया। हालांकि वे सफल नहीं हो सके। देर शाम तक पुलिस व बैंक कर्मचारियों द्वारा जांच पड़ताल जारी रही। सांपला एसएचओ राजेंदर सिंह ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में चोरों के घुसने के मामले की जांच चल रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

बैंक में छुट्टी के कारण नहीं हो सकी जानकारी
सेंधमारी की घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। माह के द्वितीय शनिवार को छुट्टी होने के कारण मामले की किसी को खबर न लग सकी। बैंक के पीछे कप्तान का प्लॉट लगता है। शाम करीब साढे़ छह बजे वह प्लॉट में आया तो उसने बैंक की ओर खिड़की वाली जाली व सरिये टूटे नजर आए। इसकी सूचना मकान मालिक को दी गई। इसके बाद निर्मला ने तुरंत शाखा प्रबंधक को घटना के बारे में बताया। पुलिस को भी सूचना दी गई। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह व शाखा प्रबंधक मनोज कुमार मौके पर पहुंचे ओर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। अंदेशा यह भी है कि घटना शनिवार की भी हो सकती है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि चोरों को जब शुक्रवार की रात कामयाबी नहीं मिली तो उन्होंने शनिवार को फिर प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed