फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Thief seen in CCTV camera sitting two kilometers away, the couple caught one after going to the shop

Rohtak News: दो किलोमीटर दूर घर बैठे सीसीटीवी कैमरे में दिखे चोर, दुकान पर जाकर दंपती ने एक को दबोचा

Tue, 25 Jul 2023 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Thief seen in CCTV camera sitting two kilometers away, the couple caught one after going to the shop
रोहतक। घर से दो किलोमीटर दूर अप्पू घर मार्केट स्थित दुकान में घुसे चोर मोबाइल से जुड़ी सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन पर दिखाई दिए। दुकान मालिक पत्नी के साथ मौके पर पहुंचा और दो में से एक युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान मदीना निवासी हनी उर्फ सोनू के रूप में हुई है। जबकि फरार युवक का नाम उत्तम बताया गया है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जगदीश कॉलोनी निवासी हितेश खुराना ने दी शिकायत में बताया कि उसने अप्पू घर स्थित कंप्यूटर मार्केट में दुकान कर रखी है। रविवार की रात करीब सवा 10 बजे वह टीवी देख रहा था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्क्रीन भी टीवी की स्क्रीन के साथ ही घर के अंदर दीवार पर लगा रखी है। कैमरे व स्क्रीन को इंटरनेट के माध्यम से जोड़ा गया है। उसकी अचानक नजर स्क्रीन पर पड़ी। दो युवक दुकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास करते नजर आए। तुरंत वह अपनी पत्नी पूजा के साथ दुकान पर पहुंचा। साथ में पुलिस को सूचना दी। वह दुकान पर पहुंचा तो एक युवक भाग गया, जबकि दूसरा पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed