फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There will be 10-10 lakh development work in every ward, proposal will be kept in the house

हर वार्ड में 10-10 लाख के होंगे विकास कार्य, हाउस में रखा जाएगा प्रस्ताव

Wed, 14 Oct 2020 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
There will be 10-10 lakh development work in every ward, proposal will be kept in the house
नगर निगम हाउस की 15 अक्तूबर को आठ माह बाद मीटिंग होगी, जिसमें हर वार्ड में 10-10 लाख रुपये के विकास कार्य कराने का प्रस्ताव रखा जाएगा। यह राशि सड़कों के मरम्मत के 4-4 लाख के टेंडरों से अलग होगी। मंगलवार को निगम कार्यालय की तरफ से पिछली मीटिंग की 291 मुद्दों पर तैनात की गई 59 पेज की कार्रवाई रिपोर्ट भेजी गई। जबकि एजेंडा बुधवार सुबह भेजा जाएगा, जिस पर मेयर मनमोहन गोयल ने हस्ताक्षर कर दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में नगर निगम हाउस की मीटिंग वीरवार को होगी, जिसमें निगम प्रशासन व मेयर की तरफ से पार्षदों को पत्र भेजा गया है कि अबकी बार केवल पार्षद को ही मीटिंग में भाग लेने की अनुमति होगी। पार्षद पति या प्रतिनिधि नहीं आ सकेंगे। साथ ही मीडिया को भी हाउस से बाहर रखा जाएगा। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि पार्षदों व अधिकारियों की संख्या ज्यादा होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। हालांकि पार्षदों का कहना है कि अधिकारी जानबूझ कर ऐसा कर रहे हैं। उधर, बुधवार को निगम आयुक्त ने मीटिंग के एजेंडे को फाइनल कर दिया है, जिस पर मेयर मनमोहन गोयल के हस्ताक्षर हो गए है। एजेंडे को सुबह पार्षदों के भेजा जाएगा।
विज्ञापन

यह रहेगा मीटिंग का एजेंडा
: सोनीपत स्टैंड स्थित प्रस्तावित पार्किंग एवं कम्युनिटी सेंटर के अलावा दुकानें बनाकर उनको किराए पर या लीज पर दिया जाए।
: पुराने कोर्ट की जमीन को लेने के लिए रेट तय किए जाएं। क्योंकि सरकार जिस रेट में जमीन दे रही है, वह ज्यादा है।
: बॉयो सीएनजी प्लांट पीपीपी मोड में लगाने की अनुमति दी जाए।
: शहर में मॉडर्न गली बनाने की योजना को अनुमति दी जाए।
: कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जाए। इसमें पार्षद भी अहम भूमिका अदा करें। : कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा व विधायक शकुंतला खटक द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को भी एजेंडे में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

: अभी तक आधे पार्षदों ने भी एजेंडा नहीं दिया है। बचे पार्षद अपना एजेंडा हाउस की मीटिंग में भी दे सकते हैं।
कोरोना व पैसे की कमी से नहीं हो सके काम
उधर, निगम प्रशासन की तरफ से आठ माह पहले फरवरी में हुई हाउस की मीटिंग की कार्रवाई रिपोर्ट पार्षदों को भेज दी गई है। 59 पेज की रिपोर्ट में निगम की तरफ से वार्ड वाइज मुद्दों पर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया है। इसमें निगम की तरफ से विकास कार्यों के बारे में जवाब दिया गया है कि कोरोना संक्रमण व पैसे की कमी से काम नहीं हो सके। अवैध कॉलोनियों को नियम करने के बारे में निगम ने सरकार को पत्र भेजा है, जिसका कोई जवाब नहीं आया है।
निगम का एजेंडा बुधवार सुबह पार्षदों को भेजा जाएगा। जबकि पिछली मीटिंग की कार्रवाई रिपोर्ट पार्षदों को भेज दी गई है। हाउस में हर वार्ड में 10-10 लाख के और विकास कार्य कराने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम।
पार्षदों से आग्रह किया गया है कि वे खुद मीटिंग में आए। किसी रिश्तेदार या प्रतिनिधि को न भेजे। क्योंकि कोरोना संक्रमण के चलते सतर्कता बरती जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग व दूसरे नियमों को ध्यान मेें रखकर मीटिंग होगी।
प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed