फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There was some drizzle and rain in places; the temperature remained 2.1 degrees below normal.

Rohtak News: बूंदाबांदी तो कहीं हुई बारिश, सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा पारा

Tue, 28 Jul 2026 07:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 28 Jul 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
There was some drizzle and rain in places; the temperature remained 2.1 degrees below normal.
18-रोहतक में मंगलवार को हुई बारिश के बाद एमडीयू में खड़े वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले में मंगलवार को मौसम बदला और कहीं पर बारिश तो कहीं पर बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। कई जगह जलभराव की स्थिति बनी। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को रोहतक प्रदेश का तीसरा सर्वाधिक गर्म शहर था।
एमडीयू की तरफ मंगलवार को करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इसके विपरीत अशोका चौक से कोर्ट की तरफ केवल बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हुई। महम और कलानौर में शाम पांच बजे तक दो-दो एमएम बारिश हुई। रोहतक, लाखनमाजरा, सांपला में बारिश दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40 से 50 किलाेमीटर प्रति घंटा की गति से हवाओं के चलने की संभावना भी है। इस दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 45 रहा। यह अच्छी श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed