फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There was crowd from OPD to medicine counter

Rohtak News: ओपीडी से लेकर दवा काउंटर तक रही भीड़

Wed, 17 Jul 2024 05:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
There was crowd from OPD to medicine counter
16सीटीके07... जिला नाग​रिक अस्पताल में दवा लेने को लेकर लाइन में खड़े लोग। संवाद
रोहतक। नागरिक अस्पताल में हड़ताल के बाद मंगलवार को मरीजों को राहत मिली। सुबह से ही मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सक उपलब्ध रहे। चिकित्सकों के कमरों के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। यही हाल दवा व पर्ची बनाने के काउंटर पर रहा। मंगलवार सुबह आठ बजे काउंटर खुलने के बाद दो घंटे में 250 मरीजों ने अपने ओपीडी कार्ड बनवाए।
विज्ञापन

सोमवार को हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेस एसोसिएशन की हड़ताल के बाद कई मरीज इलाज कराए बिना ही चले गए थे। कई मरीज इलाज के लिए मंगलवार को आए। दवा से लेकर कार्ड बनाने के लिए लंबी कतार लगी। मंगलवार को 900 के पार ओपीडी कार्ड बने। ईएनटी, डेंटल और हृदय रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीजों की कतार दोपहर 12 बजे के बाद भी लगी रही।
विज्ञापन



हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेस एसोसिएशन की हड़ताल की जानकारी न होने कारण सोमवार को आ गए थे। पिता हृदय रोग विशेषज्ञ से जांच करानी थी। मंगलवार को दोबारा से जांच करवाने के लिए आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक, पाड़ा मोहल्ला

दांत में दर्द हो रहा है। इसके कारण बुखार हो गया है। जांच कराने आई हूं। चिकित्सक ने जांच कर दवा परामर्श किया है।
-सविता, पुराना बस स्टैंड


हृदय रोग विशेषज्ञ से जांच कराने के लिए आई हूं। सुबह ही अस्पताल आ गए थे। जांच कराई है। चिकित्सक ने परामर्श लिखा है। अब औषधालय में दवा के लिए लाइन में लगे हैं।

-रानी, अशोका चौक



सोमवार को भी इलाज में कोई समस्या नहीं आई और आज भी मरीजों की जांच के लिए चिकित्सक मौजूद रहे। नागरिक अस्पताल के उपचार पर मरीजों को भरोसा है। इसलिए लगातार मरीज की संख्या में इजाफा हो रहा है।
-डॉ. पुष्पेंद्र, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed