फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There is no immediate relief from drinking water shortage, administration will build four new water houses for the future

Rohtak News: पेयजल किल्लत से तत्काल राहत नहीं, भविष्य के लिए चार नए जलघर बनाएगा प्रशासन

Wed, 23 Apr 2025 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
There is no immediate relief from drinking water shortage, administration will build four new water houses for the future
रोहतक। शहर में पेयजल, सीवर व नालों की सफाई को लेकर डीसी की अध्यक्षता में मंगलवार को साढ़े पांच घंटे निगम पार्षदों व अधिकारियों की बैठक चली। इसके बावजूद, तत्काल पेजयल संकट से शहरवासियों को राहत नहीं मिलेगी। 25 अप्रैल को जेएनएल में पानी आने के बाद 30 अप्रैल से दोनों समय घरों में पानी आ सकेगा।
विज्ञापन

बैठक में भविष्य में पानी स्टोर करने की क्षमता बढ़ाने के लिए चार नए जलघर बनाने पर मंथन हुआ। साथ ही, नालों की सफाई नगर निगम सुपर सकर मशीन किराये पर लेकर कराएगा। जन स्वास्थ्य विभाग टेंडर लगाकर मशीन खरीदेगा। पेयजल व सीवर जाम की समस्याओं के समाधान को लेकर डीसी धीरेंद्र खड़गटा व निगम आयुक्त धर्मेंद्र संयुक्त प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजेंगे।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के सभागार में पेयजल व सीवर के मुद्दे को लेकर नगर निगम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग व निगम पार्षदों की मंगलवार सुबह 10 बजे डीसी की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। पहले डीसी ने बताया कि शहर की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। जन स्वास्थ्य विभाग के पास पानी स्टोर करने की क्षमता कम है। ऐसे में तिलियार झील, पीर बोहदी के नजदीक, जींद बाईपास व पुराने शुगर मिल के नजदीक निगम की जगह में नए जलघर बनाए जाएंगे। फिलहाल हर जरूरी स्थान पर माइक्रो एसटीपी स्थापित किए जाएं। हर वार्ड में जाकर अधिकारी पार्षदों के साथ मिलकर जांच करें, कहां-कहां क्या दिक्कतें हैं। सीवर व पेयजल लाइन कहां खराब हो गई है, उनको ठीक किया जाए। सीवर जाम की वजह बन रही दुग्ध डेयरियों को निगम सील करें। जनस्वास्थ्य विभाग सुपर सकर मशीन से सीवर लाइनों की सफाई करवाएं, इसके लिए टेंडर जारी कर मशीन खरीदें, तब तक निगम सोनीपत से किराये पर मशीन लेकर मानसून से पहले नालों की सफाई करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत-2 तभी मंजूर होगा, जब सभी पार्षद हस्ताक्षर करेंगे
बैठक में पार्षदों ने कहा कि अमृत प्रोजेक्ट एक के तहत आउटर में ही पानी व सीवर लाइन बिछाई गई। अमृत-2 में पुराने शहर को लिया जाए, क्योंकि 50 साल पहले पुराने शहर में पानी व सीवर लाइन बिछी थी, जो पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। डीसी ने कहा कि वे स्वयं वार्ड नंबर आठ व नौ का दौरा करेंगे। निगम आयुक्त धर्मेंद्र वार्ड 5 व 7 में जाएंगे। निगम के संयुक्त नमिता वार्ड 1 से 11 व भूपेंद्र 12 से 22 में जाकर गलियों का दौरा करके पेयजल व सीवर से संबंधित समस्या का पता लगाएंगे। सभी पार्षदों के हस्ताक्षर के बाद अमृत प्रोजेक्ट-2 पर काम शुरू होगा।
वार्ड नंबर एक से लेकर 22 तक के पार्षद ने अपने वार्ड की पानी व सीवर की समस्या रखी। सभी ने मिलकर 150 शिकायतें रखीं। इनमें 125 शिकायतें पानी व सीवर जाम से संबंधित रहीं। वार्ड कपिल नागपाल, डिंपल जैन व अंजू सैनी ने कहा कि नगर निगम के जेई नालों की सफाई को लेकर की गई कॉल रिसीव नहीं करते। न ही मौके पर आते। निगम आयुक्त ने जवाब मांगने का आश्वासन दिया।

भविष्य में पानी की समस्या न रहे, इसके लिए चार नए जलघर बनवाए जाएंगे। खुद प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजेंगे। अधिकारी वार्ड वाइज गलियों का दौरा कर पानी व सीवर की समस्या का पता लगाएंगे। जेएलएन नहर में जल्द पानी छोड़ा जाए, इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे।
- धीरेंद्र खड़गटा, डीसी नगर निगम
....
50 साल पहले पुराने शहर में पानी व सीवर की लाइन बिछाई गई थी। प्रशासन से मांग की है कि नई लाइन बिछाई जाए। मानसून से पहले नालों की सफाई जरूरी है।
- कपिल नागपाल, पार्षद वार्ड नंबर सात
...
आदर्श नगर, चिन्योट कॉलोनी व आसपास के एरिया में एक समय भी पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। बैठक में अधिकारियों से मांग की है कि पूरे शहर में बराबर मात्रा में पानी छोड़ा जाए। लोगों को तत्काल पेयजल संकट से राहत की जरूरत है।

- अशोक खुराना, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड-14

बैठक में ये पार्षद रहे मौजूद
बैठक में वार्ड एक से पार्षद अक्षय कुमार, 2 से आशालता, तीन से ज्योति बिढ़लान, चार से रिंकू देवी, पांच से सुरेश किराड़, छह से नीरा भटनागर, सात से कपिल नागपाल, आठ से अंजू सैनी, नौ से बिजेंद्र हुड्डा, 10 से मनीषा नांदल के पति सुमित, 11 से परीक्षित देशवाल, 12 के सुशील नांदल, 13 से कृष्णा के पति नरेश उर्फ काला, 14 से कंचन खुराना, 15 अनीता मिगलानी, 16 से मुक्ता नागपाल, 17 से डिंपल जैन, 18 से बेबी रानी रोहिल्ला, 19 के विजय गोयल, 20 से प्रवीन कौशिक, 21 से बिजेंद्र सिंह व 22 वार्ड से सुमन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed