फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There is no clue of the accused of robbery from the businessman, met the MLA

व्यापारी से लूट के आरोपियों का सुराग नहीं, विधायक से मिले

Sun, 23 Jan 2022 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
There is no clue of the accused of robbery from the businessman, met the MLA
महम। दो दिन पहले शहर के शीतलपुरी मंदिर के पास किरयाणा व्यापारी से डेढ़ लाख की लूट के आरोपियों का अब तक सुराग नहीं लगा है। परेशान व्यापारी शनिवार को महम विधायक से मिले और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। विधायक ने व्यापारियों को लेकर सीएम तक ले जाने की बात कही। वहीं, एसपी उदय सिंह मीना ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही व्यापारियों को भरोसा दिया कि दो दिन में कुछ न कुछ परिणाम निकलकर जाएगा। सीआईए की टीमें भी फुटेज के आधार पर छापे मार रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, किरयाणा व्यापारी सचिन ने शिकायत दी थी कि वीरवार शाम को पांच बजकर 53 मिनट पर युवक आए और डेढ़ लाख की नकदी लूटकर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बावजूद पुलिस अब तक लुटेरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शनिवार को महम के व्यापारी पीड़ित दुकानदार के साथ विधायक बलराज कुंडू से मिले। व्यापारियों ने विधायक को बताया कि वे शहर में लगातार हो रही वारदात से खुद को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं। कपड़ा मार्केट के प्रधान जोगेंद्र गिरौत्रा ने कहा कि शहर मेें कभी दुकानदार को धमकाया जाता तो कभी पीटा जाता है। अभी हाल में एक कपड़े के दुकानदार को मामूली बात पर गोली मार देने की धमकी दी गई। डर के मारे दुकानदार अपनी दुकान पर भी नहीं जा रहा। व्यापारियों ने विधायक से चौकी प्रभारी बदलवाने की भी मांग की। विधायक ने सीएम व पुलिस के आला अधिकारियों से बात करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

......
पूछताछ के बाद नौकर को छोड़ा
लूट के मामले में दुकान में काम करने वाले नौकर को सीआईए स्टाफ ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन पूछताछ के बाद उसको छोड़ दिया गया है। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह का कहना है कि पुलिस टीमें बनाकर आरोपियों तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही है। व्यापारियों को चाहिए कि वे मार्केट के हिसाब से रात को चौकीदार रखें ताकि शहर में रात के समय सन्नाटा न बन सके। चोरी की घटनाओं पर विराम लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
एसपी ने किया शहर का दौरा
शहर में हुई लूट की घटना के बाद पुलिस कप्तान उदय सिंह मीना ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदार का हालचाल पूछा तथा आरोपियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा एसपी शहर पुलिस चौकी व सदर थाने में भी पहुंचे तथा स्टाफ से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed