{"_id":"6404f57522b0e916a707a937","slug":"there-is-no-charity-greater-than-blood-donation-devendra-chahal-rohtak-news-c-17-1-85652-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं : चहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं : चहल
Mon, 06 Mar 2023 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए। विज्ञप्ति
रोहतक । कैलाश आश्रम मॉडल टाउन और सुभाष नगर की संगत के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन आश्रम मोड पर किया गया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं का जोश व उत्साह देखने को मिला, जिसके चलते डॉ. हर्ष के नेतृत्व में 100 यूनिट रक्त एकत्रित कर ब्लड बैंक को सौंपा गया।
शिविर के दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव देवेंद्र चहल ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। एक यूनिट रक्त तीन-चार लोगों के जीवन को बचा सकती है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। शिविर के दौरान राजेश मलिक ने 40वीं बार, राकेश सहगल ने 32वीं बार, संजय चुघ ने 32वीं बार, अधिवक्ता शशिकांत सहगल ने 26वीं बार, आचार्य विनोद शास्त्री ने 25वीं बार, गौरव दुआ ने 21वीं बार, अधिवक्ता योगी अरोड़ा ने 19वीं बार, जितेंद्र कुमार ने 16वीं बार, मनीष ने 16वीं बार, जतिन गुलाटी, कार्तिक व राजेश कुमार ने 10वीं बार, गुलशन ने 10वीं बार, पवन ने 14वीं बार, कमल मलिक ने 12वीं बार रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को देवेंद्र चहल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर राजकुमार मोर, आशा हुड्डा, दीपक मेहता, कार्तिक, सुंदर जेटली, संदीप सिक्का, कृष्णा रंजन, सतीश सहगल, रविंद्र गुलाटी, गिरीश गुलाटी, अनिल हुड्डा, राजेश बतरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।