फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Theatre artists staged the play "Gadhe Ki Baraat" in Patiala.

Rohtak News: रंगकर्मियों ने गधे की बारात नाटक का पटियाला में किया मंचन

Sat, 28 Feb 2026 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Theatre artists staged the play "Gadhe Ki Baraat" in Patiala.
17-पटियाला में गधे की बारात नाटक का मंचन करते कल्चरल सोसाइटी रोहतक के कलाकार। स्रोत : सोसाइटी
रोहतक। पटियाला के दो दिवसीय वसंत ऋतु रंग नाट्य महोत्सव में शुक्रवार को रोहतक के कलाकारों ने गधे की बारात के मंचन से खूब वाहवाही लूटी। कल्चरल सोसाइटी रोहतक के कलाकारों ने सामाजिक, राजनीतिक परिस्थितियों पर तीखे व्यंग्य करते हुए दर्शकों को खूब हंसाया। थियेटर प्रोमोटर विश्व दीपक त्रिखा नाटक का निर्देशन किया। विश्व दीपक त्रिखा ने बताया कि नाटक में अविनाश सैनी ने कल्लू कुम्हार की, बृहस्पति गुरु और चौपट राजा की भूमिका डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने, तरुण पुष्प त्रिखा ने दीवान, शक्ति सरोवर त्रिखा ने इंद्र, जगदीप जुगनू ने चित्रसेन, रिंकी बतरा ने गंगी, सोनिका सवेरा ने राजकुमारी व अप्सरा रंभा, समीर शर्मा ने द्वारपाल की भूमिका निभाई। हरियाणा के प्रसिद्ध नगाड़ा वादक सुभाष नगाड़ा के संगीत से सजी प्रस्तुति में गुलाब सिंह ने हारमोनियम के साथ संगीत की प्रस्तुति दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed