फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The young man was beaten up if he did not give the wedding party, the bottle hit his friend's head.

शादी की पार्टी नहीं दी तो युवक को पीटा, दोस्त के सिर में मारी बोतल

Sat, 23 Jul 2022 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
The young man was beaten up if he did not give the wedding party, the bottle hit his friend's head.
रोहतक। किलोई गांव में बाइक सवार तीन युवकों ने गांव के युवक रोहित से शादी की पार्टी मांगी। मना करने पर न केवल रोहित को पीटा, बल्कि उसके दोस्त पाकस्मा निवासी प्रशांत के सिर में बोतल मारी। वारदात के बाद आरोपी युवक फरार हो गए। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पाकस्मा निवासी प्रशांत ने दी शिकायत में बताया कि वह ट्रॉले का मालिक है। साथ ही किलोई गांव निवासी रोहित से उसकी कई साल से दोस्ती है। वीरवार को वह रोहित से मिलने किलोई गांव गया था। रात करीब साढ़े 9 बजे वह और रोहित भालौठ रोड पर सड़क किनारे बैठकर बात कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर किलोई गांव के तीन युवक मोनू, भुरू व दीपक आए। आते ही उन्होंने रोहित से कहा कि शादी की पार्टी दे और शराब की बोतल मंगवा ले। रोहित ने मना कर दिया। इस पर बाइक सवार तीनों युवक उसको गालियां देने लगे। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। प्रशांत ने बताया कि युवकों ने उसके सिर में शराब की खाली बोतल से वार किया। लाठी व डंडों से भी पीटा। इसके बाद धमकी देकर फरार हो गए। रोहित ने उसे पीजीआई में दाखिल करवाया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed