फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The young man raped the woman who came to take food from the farm

खेत से खाना लेने आई महिला से युवक ने किया दुष्कर्म

Mon, 25 Apr 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The young man raped the woman who came to take food from the farm
रोहतक। सदर थाने के अंतर्गत एक गांव में खेत से घर खाना लेने आई महिला के साथ युवक ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति ने थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में एक गांव के व्यक्ति ने शिकायत दी है कि शनिवार की रात को खेत में गेहूं निकाल रहा था। रात को अचानक थ्रेशर खराब हो गया। उसने पत्नी से कहा कि जब तक थ्रेशर ठीक होता है, तब तक वह गांव के ही युवक के साथ घर से खाना लेकर आ जाए। दोनों घर चले गए। काफी देर तक जब उसकी पत्नी वापस नहीं लौटी तो उसने फोन किया, लेकिन मोबाइल नंबर बंद आया। वह अनहोनी की आशंका के चलते घर पहुंचा, जहां उसकी पत्नी रो रही थी। उसने बताया कि जिस युवक को साथ भेजा था, उसने जबरन उसके साथ गलत काम किया है। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सदर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन-
महिला के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज जांच पड़ताल कर रहे हैं। सोमवार को पीड़िता के अदालत में बयान दर्ज करवाए जाएंगे। साथ ही मेडिकल करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर मोहम्मद इलियास, थाना प्रभारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed