फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The uproar over the death of a patient in PGI Ward-3 was resolved.

Rohtak News: पीजीआई वार्ड-3 में मरीज की मौत को लेकर हुआ हंगामा सुलझा

Mon, 01 Dec 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 01 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The uproar over the death of a patient in PGI Ward-3 was resolved.
रोहतक। पीजीआई में मरीज की मौत को लेकर हुआ हंगामा रविवार को सुलझ गया। संस्थान ने मरीज के परिजनों को बुलाकर समझाया कि मरीज की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। किसी भी डॉक्टर की तरफ से इसमें कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।
विज्ञापन

वार्ड-3 में शुक्रवार देर रात को मरीज के साथ आए तीमारदारों की ओर से जूनियर रेजिडेंट डॉ. पराग के साथ बदसलूकी कर मारपीट का मामला सामने आया था। इसको लेकर वार्ड में जमकर विवाद हुआ था। डॉक्टर के अनुसार मरीज का हार्ट 10 प्रतिशत ही काम कर रहा था जिसके चलते उसे बचाया नहीं जा सका। जैसे ही स्वजनों को मरीज की मौत की जानकारी दी गई वे भड़क गए।
विज्ञापन

इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि वार्ड में सामान की तोड़फोड़ भी की गई। उस समय डॉक्टर वार्ड में अकेले थे। विवाद बढ़ता देख उन्होंने कई बार कंट्रोल रूम व सिक्योरिटी से संपर्क करने का प्रयास किया। वहां सुरक्षा व्यवस्था का कोई प्रबंध नहीं था। हालांकि, रविवार को वार्ड में महिला व पुरुष गार्ड ड्यू्टी पर दिखे। इस दिन वार्ड के बेड भी खाली दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर डॉक्टर ने विभाग को भी शिकायत भी की है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पीजीआई में लगातार डॉक्टरों से मारपीट व हंगामे के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले भी ट्रामा सेंटर में डॉक्टर व तीमारदारों के बीच अल्ट्रासाउंड में देरी को लेकर विवाद हो गया था। इसकी आधिकारिक पुष्टि करने के लिए कई बार चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल से संपर्क करने का प्रयास किया गया। व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर पक्ष मांगा गया लेकिन उनकी तरफ से मैसेज देखकर अनदेखा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed