{"_id":"698392432c77be1e8a0d8a4f","slug":"the-union-budget-is-a-roadmap-for-the-upliftment-of-the-poor-farmers-and-youth-krishna-kumar-bedi-rohtak-news-c-199-1-sroh1009-148021-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय बजट गरीब, किसान और युवाओं के उत्थान का रोडमैप : कृष्ण कुमार बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय बजट गरीब, किसान और युवाओं के उत्थान का रोडमैप : कृष्ण कुमार बेदी
विज्ञापन
04जेएनडी27: जनसमस्या सुनते कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद।
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बुधवार को क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि केंद्र बजट गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के विकास को समर्पित है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, रोजगार सृजन करने और समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में आर्थिक समृद्धि लाने पर केंद्रित है।
बजट में व्यापारियों के कारोबार और व्यापार मानकों के सर्वांगीण विकास का भी विशेष ध्यान रखा गया है जिससे देश में उत्पादकता, निर्यात क्षमता और निवेश में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।
उन्होंने कहा कि यह बजट जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहित नीतियों पर आधारित है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के विजन की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। बैठक में मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।