{"_id":"685afdd933973b85040d1da8","slug":"the-traders-expressed-their-pain-and-said-that-they-have-been-suffering-for-the-last-two-years-rohtak-news-c-17-roh1019-678647-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: व्यापारियों का फूटा दर्द, बोले-दो साल से बदहाली झेल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: व्यापारियों का फूटा दर्द, बोले-दो साल से बदहाली झेल रहे
Wed, 25 Jun 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
किला रोड पर नालों के निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा दुकानदारों
रोहतक। शहर के किला रोड बाजार का जायजा लेने पहुंचे निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा के सामने मंगलवार को व्यापारियों का दर्द फूट पड़ा। बोले-दो साल से बदहाली झेल रहे हैं। सबसे महंगे बाजार की हालत खस्ता हो गई है। ठेकेदार ने 15 दिन से काम बंद कर रखा है। आयुक्त ने मौके पर ही इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों व ठेकेदार को 10 दिन में नालों का काम पूरा करने की हिदायत दी। साथ ही, 24 घंटे में बाजार से मलबा उठाने व पानी निकासी की व्यवस्था करने के लिए कहा।
नगर निगम की तरफ से विधानसभा चुनाव से पहले अगस्त 2024 में किला रोड बाजार के दोनों तरफ नालों को नए सिरे से बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया, लेकिन निर्माण मई 2025 में शुरू किया गया, जो पिछले दो सप्ताह से बंद पड़ा है।
हल्की बारिश में ही बाजार में कीचड़ फैल जाता है। निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा मंगलवार शाम 5:30 बजे बाजार में पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वार्ड सात के पार्षद कपिल नागपाल व छह से पार्षद प्रतिनिधि नरोतामल भटनागर, बाजार के प्रधान सुनील बोंटरा, उप प्रधान दीपक पुनियानी व अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
व्यापारियों ने आयुक्त से कहा कि वे दो साल से परेशान हैं। अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं। ठेकेदार काम बंद करके चला गया। आयुक्त ने मौके पर ही अधिकारियों व ठेकेदार को दिशा-निर्देश दिए। कार्यालय में अधिकारियों, ठेकेदार व पार्षदों की बैठक ली। बोले- वह खुद दोबारा बाजार की स्थिति का जायजा लेंगे। रोज इंजीनियरिंग व सफाई ब्रांच से रिपोर्ट ली जाएगी।