फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The status of Nehru College kept increasing with time.

Rohtak News: समय के साथ बढ़ता रहा नेहरू काॅलेज का रुतबा

Wed, 03 Jul 2024 04:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 03 Jul 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
The status of Nehru College kept increasing with time.
झज्जर। 2 जुलाई 1959 के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने हाथों से राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय का पहला एडमिशन किया था और कॉलेज का उद्घाटन किया था। पिछले 65 वर्षों से यह कॉलेज उच्च शिक्षा के लिए युवाओं के स्वप्न को साकार कर रहा है। वर्ष 1959 में नेहरू कॉलेज में 203 विद्यार्थी पढ़ते थे, जिनमें से केवल 7 छात्राएं थीं। वर्ष 1960 में 316 विद्यार्थियों में दाखिला लिया, जिनमें केवल 9 छात्राएं थीं। सत्र 2023-24 के दौरान 2096 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया, जिनमें 974 छात्राएं रहीं। इस समय नेहरू कॉलेज में 35 नियमित प्राध्यापक, एक अतिथि प्राध्यापक व 39 एक्सटेंशन लेक्चरर कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त 13 नियमित गैर शिक्षण कर्मचारी व 12 अनुबंधित गैर शिक्षण कर्मचारी भी कार्यरत हैं। विशाल क्षेत्र में फैले हुए इस कॉलेज में पुराने भवन के अतिरिक्त आर्ट्स ब्लॉक, कॉमर्स ब्लॉक, साईंस ब्लॉक, पुस्तकालय, मल्टीपरपज हॉल, कम्प्यूटर ब्लॉक व कैंटीन भवन हैं।
विज्ञापन



तन-मनधन से निर्माण
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने बताया कि झज्जर एजुकेशन सोसायटी ने इस कॉलेज की स्थापना की थी। यहां के किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों ने भूमि और धन देकर पूरी समर्पण भावना से इसका निर्माण किया। कॉलेज का निर्माण झज्जर के तत्कालीन एसडीएम सुखदेव प्रसाद की अध्यक्षता में हुआ। उस समय गोपीचंद झज्जर शिक्षा समिति के मंत्री व नगर पालिका के प्रबंधक थे। संस्था की कोण शिला तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 7 दिसंबर 1958 को रखी थी। अक्तूबर 1963 में कॉलेज का संचालन सरकार ने अपने हाथ में ले लिया। पहले यह प्राइवेट था।
विज्ञापन



उच्च पदों पर आसीन हुए विद्यार्थी
कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज का कहना है कि यहां से शिक्षा ग्रहण करके विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक, सशस्त्र सेना और पुलिस सेवा अधिकारी, न्यायिक सेवा अधिकारी, प्रशासनिक सेवा अधिकारी, राजनीतिज्ञ, वकील, गायक, संगीतज्ञ व अन्य उच्च अधिकारी बने हैं। कई विद्यार्थियों ने यहीं से शिक्षा ग्रहण करके इसी कॉलेज में प्राध्यापक और प्राचार्य पद को सुशोभित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 स्नातक स्तरीय और 8 स्नातकोत्तर स्तरीय पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे
इस समय 7 स्नातक स्तरीय और 8 स्नातकोत्तर स्तरीय पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएससी लाइफ साइंस, बीएससी फिजिकल साइंस, बीएससी गणित, बीबीए व बीसीए डिग्री की सुविधा उपलब्ध है। स्नातकोत्तर स्तर पर एमए अंग्रेजी, एमए हिन्दी, एमए मनोविज्ञान, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार, एमए भूगोल, एमकॉम, एमएससी गणित और एमएससी कंप्यूटर विज्ञान के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed