फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The silence in the markets due to the arrival of four Corona positives in a day, the former minister wrote a letter to the CM

एक दिन में चार कोरोना पॉजिटिव आने से बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा, व्यापरियों के लिए उठी मांग, पूर्व मंत्री ने सीएम को लिखा पत्र

Sun, 17 May 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
The silence in the markets due to the arrival of four Corona positives in a day, the former minister wrote a letter to the CM
17 सीटीवाई 01वीकेपी : सेक्टर तीन में रविवार के दिन दुकान खोलने पर कार्रवाई करती निगम की टीम। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। लॉकडाउन 4 में बाजार सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खोले जाएं। क्योंकि शाम पांच बजे तक व्यापारी अपना कारोबार नहीं कर पाते। इस आशय का पत्र पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने सीएम मनोहर लाल को लिखा है। साथ ही डीसी आरएस वर्मा से इस संबंध में बात की है। डीसी ने सरकार द्वारा जारी की जाने वाली हिदायतों का इंतजार करने की बात कही है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी को रोकने के लिए केंद्र सरकार तीन लॉकडाउन लागू कर चुकी है। बावजूद इसके कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को तीसर लॉकडाउन खत्म हो गया। छुट्टी का दिन होने और एक दिन पहले कोरोना के चार केस सामने आने से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का जगह मेडिकल स्टोर ही खुले नजर आए। नगर निगम की टीम ने बाजारों में जांच पड़ताल की, लेकिन दुकानें बंद थी। पिछले रविवार की तरह किसी दुकानदार ने दुकान नहीं खोली। सेक्टर 3 की मार्केट में निगम को दो दुकानें खुली मिली, जिनका एक-एक हजार रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन

दुकानदारों व छोटे व्यापारियों को बिजली बिलों में राहत दे सरकार
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर नगर निकाय, पंचायती राज समेत दूसरे सभी बोर्डों की दुकानों व भवनों का किराया माफ करने पर इसे राहत वाला कदम बताया। साथ ही दुकानदारों व छोटे उद्योगपतियों को बिजली बिलों में भी राहत देने की मांग की है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान किसानों, मजदूरों, दलितों, कोरोना योद्धाओं समेत दूसरे अन्य वर्गों के हित में फैसले लिए हैं, वैसे ही अर्थव्यवस्था के मजबूत स्तंभ दुकानदारों और छोटे उद्योगपतियों के बिजली के बिलों में भी राहत दी जाए। इसके अलावा उन्होंने कुछ जरूरी दुकानों के समय में भी बदलाव की मांग की है। उन्होंने कहा कि दुकानें सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खोलने की मंजूरी मिलनी चाहिए। इनमें प्रमुख रूप से चाय की दुकानें, बेकरी, मिठाई की दुकानें, ढाबा और मीट शॉप शामिल हैं। इस संबंध में डीसी से भी बातचीत की गई है। वहीं, हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रधान गुलशन डंग का कहना है कि बिजली के बिल पूरी माफ किए जाएं और जीएसटी व प्रॉपर्टी टैक्स में भी सरकार दुकानदारों को राहत दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed