फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The process of payment of compensation to farmers started

रोहतक: किसानों को मुआवजे की अदायगी की प्रक्रिया शुरू

Sat, 11 Jul 2020 10:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
The process of payment of compensation to farmers started
किसान - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने मौसम की मार से फसलों को हुए नुकसान के लिए किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उधर, चीनी मिलों ने भी गन्ने की लगभग पेमेंट अदा कर दी है। मौसम की मार से अक्तूबर-नवंबर 2019 और फरवरी-मार्च 2020 में फसलों को नुकसान हुआ था। सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कुल मिलाकर 12 गांवों की गिरदावरी करवाई थी। जिसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई थी। हाल ही में सरकार ने उसका करीब 30 करोड़ रुपये मुआवजा जारी कर दिया है।
विज्ञापन


राजस्व विभाग ने प्राथमिक रिपोर्ट में सिर्फ हर गांव में किस फसल को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी रिपोर्ट भेजी थी। अब विभाग ने हर गांव में किस किसान का कितना नुकसान हुआ है, उसका ब्योरा तैयार करना शुरू कर दिया है। इसकी सारी लिस्टें बनने के बाद किसानों के बैंक खातों की डिटेल लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विभाग ने इसके लिए किसानों को दफ्तर में बुलाने के बजाय एक पटवारी को गांव में भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन


पटवारी गांव के सरपंच और नंबरदार के साथ बैठ कर एक-एक प्रभावित किसान के बैंक अकाउंट की डिटेल तैयार करेगा। बाद में उसे एसडीएम कार्यालय को सौंपा जाएगा। इसके बाद किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे। उधर, भाली आनंदपुर मिल ने करीब 10 करोड़ रुपये की और अदायगी कर दी है, जिसकी रकम किसानों के खातों में जल्द ट्रांसफर हो जाएगी। इस तरह इस मिल का सिर्फ तीन करोड़ रुपये बकाया रह जाएगा। जबकि, महम मिल द्वारा भी आठ करोड़ ट्रांसफर करने के बाद उस पर सिर्फ पांच करोड़ बकाया बचा है। इनमें से ज्यादातर सिक्योरिटी बॉन्ड की रकम है। किसान सभा के प्रधान प्रीत सिंह ने कहा कि प्रशासन मुआवजे की अदायगी की प्रक्रिया तेज करे ताकि किसानों को जल्द राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed