फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The pressure of friendship created on the 14-year-old wrestler who came to PGI to take medicine

पीजीआई में दवा लेने आई 14 वर्षीय पहलवान पर बनाया दोस्ती का दबाव

Sun, 05 Dec 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
The pressure of friendship created on the 14-year-old wrestler who came to PGI to take medicine
पीजीआई में दवा लेने आई महिला पहलवान पर एक युवक ने न केवल दोस्ती का दबाव बनाया, बल्कि रास्ता रोक लिया। पुलिस ने इस संबंध में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एक 14 वर्षीय किशोरी ने दी शिकायत में बताया कि वह निजी अकादमी में कुश्ती का अभ्यास करती है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के चलते वह एक दिसंबर को चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी में दवा लेने गई थी। वहां पर सहायता के नाम पर एक युवक ने उससे दोस्ती करने का प्रयास किया। उसने मना कर दिया, लेकिन युवक ने दबाव बनाकर मोबाइल नंबर ले लिया। ओपीडी से जब वह घर जाने लगी तो जाट कॉलेज के बाहर उसका रास्ता रोक लिया। किसी तरह वह घर पहुंची। पीजीआई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की साइबर सेल की मदद से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed