फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The path of admission is not easy even after the second merit

दूसरी मेरिट के बाद भी आसान नहीं दाखिले की राह

Thu, 23 Sep 2021 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
The path of admission is not easy even after the second merit
दिनभर के इंतजार के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने बुधवार देर शाम यूजी में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की। दूसरी मेरिट के बाद भी इस बार कॉलेजों में दाखिले की राह आसान नहीं दिख रही है। क्योंकि कई कॉलेजों में तमाम पाठ्यक्रमों का कटऑफ प्रतिशत अभी भी 100 के पार है। वीरवार से फीस जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम दोनों मेरिट लिस्ट में नहीं आया है, वे 28 सितंबर को कॉलेजों में फिजिकल काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की घोषणा की थी। लेकिन विद्यार्थी इंतजार करते रहे और लिस्ट नहीं आई। दोपहर बाद एडमिशन पोर्टल पर सूचना दी गई कि लिस्ट शाम को जारी होगी, जोकि देर शाम जारी हुई। सूची के अनुसार पंडित नेकीराम शर्मा (एनआरएस) महाविद्यालय में बीएससी फिजिक्स ऑनर्स का कटऑफ 100.8 प्रतिशत, बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स का 100.4, बीएससी मैथ ऑनर्स का 102, बीकॉम ऑनर्स का 101.2 प्रतिशत रहा। वहीं, जाट कॉलेज में भी तीन पाठ्यक्रम का कटऑफ 100 से ज्यादा रहा है। बीकॉम का 100.5, बीसीए का 100.6 और बीएससी नॉन मेडिकल का कटऑफ 101 प्रतिशत रहा है। राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में बीकॉम ऑनर्स का 100.6, बीएससी मैथ ऑनर्स का 100.6 और बीएससी फिजिक्स ऑनर्स का 100 प्रतिशत कटऑफ रहा है। गौड़ ब्राह्मण कॉलेज में बीकॉम का 100.2 और एमकेजेके में बीएससी नॉन मेडिकल का कटऑफ 100.4 प्रतिशत रहा। इनके अलावा भी प्रमुख कॉलेजों में ज्यादातर पाठ्यक्रमों का कटऑफ 95 प्रतिशत से ज्यादा है। इसलिए विद्यार्थियों को पसंदीदा कॉलेज और सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन हासिल करने के लिए कड़ी जद्दोजहद करनी होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद 26 सितंबर तक फीस जमा होगी। फिर स्पष्ट होगा कि किस कॉलेज में किस पाठ्यक्रम में कितनी सीटें बची हैं। जोकि 28 सितंबर को फिजिकल काउंसलिंग से भरी जाएंगी।
विज्ञापन

कॉलेजों में कटऑफ प्रतिशत
जाट कॉलेज
बीए - 97.2
बीकॉम - 100.6
बीसीए - 100.6
बीएससी नॉन मेडिकल - 101
बीएससी मेडिकल - 96.2
एनआरएस कॉलेज
बीए - 97
बीकॉम - 97.2
बीबीए - 95.6
बीसीए - 95.6
बीएससी नॉन मेडिकल - 98
बीएससी मेडिकल - 95.6
बीएससी फिजिक्स ऑनर्स - 100.8
बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स - 100.4
बीएससी मैथ ऑनर्स - 102
बीकॉम ऑनर्स - 101.2
बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स - 94.8
बीए अंग्रेजी ऑनर्स - 96.4
बीए भूगोल ऑनर्स - 97.8
बीए हिंदी ऑनर्स - 87.8
बीए इतिहास ऑनर्स - 92.8
बीए राजनीति शास्त्र ऑनर्स - 96.4
बीए मनोविज्ञान ऑनर्स - 94
राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय
बीए - 96.6
बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स - 93.8
बीए अंग्रेजी ऑनर्स - 95.4
बीए हिंदी ऑनर्स - 89
बीकॉम ऑनर्स - 100.6
बीकॉम - 87.6
बीएससी नॉन मेडिकल - 95.6
बीएससी मेडिकल - 94.8
बीएससी होम साइंस - 91.8
बीबीए - 93.2
बीसीए - 91.6
बीएससी मैथ ऑनर्स - 100.6
बीएससी फिजिक्स ऑनर्स - 100
वैश्य कॉलेज
बीए - 92.2
बीकॉम - 78.2
बीएससी नॉन मेडिकल - 85
बीएससी मेडिकल - 77.8
बीकॉम ऑनर्स - 93.8
गौड़ ब्राह्मण कॉलेज
बीए - 94
बीकॉम - 100.2
बीसीए - 92.4
बीएससी नॉन मेडिकल - 93
बीएससी मेडिकल - 94.6
एमकेजेके कॉलेज
बीए - 96.4
बीएससी नॉन मेडिकल - 100.4
बीएससी मेडिकल - 91.6
बीकॉम - 95.8
बीएससी स्पोर्ट्स - 94.6
एमडीयू : प्रवेश परीक्षा में 775 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
एमडीयू में पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं बुधवार को भी जा रहीं। बुधवार को 3798 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 775 परीक्षा देने आए ही नहीं। डीन एकेडेमिक प्रो. नवरतन शर्मा और परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने विभिन्न केंद्रों पर जाकर परीक्षा का जायजा लिया। बुधवार को एमएससी केमिस्ट्री, एमए हिंदी, एमएससी मैथ, मैथ विद कंप्यूटर साइंसेज, मैथ एसएफएस, एमए पत्रकारिता व जनसंचार, एमए साइकोलॉजी व एप्लाइड साइकोलॉजी व एमएससी फिजिक्स की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गईं। वीरवार को पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्स --- कुल अभ्यर्थी -- गैर हाजिर
केमिस्ट्री - 1095 - 227
हिंदी - 225 -- 50
मैथ - 1009 - 201
जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन - 107 -- 25
मनोविज्ञान - 463 -- 95
फिजिक्स - 899 -- 177
कुल --- 3798 -- 775
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed