फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The only brother of three sisters was kidnapped and beaten to death.

Rohtak News: तीन बहनों के इकलौते भाई की अपहरण के बाद पीट-पीटकर हत्या

Sat, 22 Nov 2025 03:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
The only brother of three sisters was kidnapped and beaten to death.
10...अजय। फाइल फोटो - फोटो : संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सांपला कस्बे में घर से बाजार में सामान खरीदने गए युवक अजय (27) का तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद डंडों से पीट-पीटकर घायल अवस्था में झज्जर-मेरठ रोड के किनारे फेंक कर भाग गए। उसे पीजीआई में भर्ती कराया, शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। सांपला थाने में सांपला निवासी राहुल, रोहित उर्फ चोटी व जाहिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
सांपला के वार्ड नंबर 11 निवासी राजवंती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से 12 बीसवा नजदीक शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम की रहने वाली हैं। 15 साल से सांपला में रहती हैं। पति का देहांत हो चुका है। तीनों बेटियां शादीशुदा हैं। बेटा अजय प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार शाम करीब 6 बजे अजय घर पर कहकर गया था कि वह बाजार में सामान लेने जा रहा है।
विज्ञापन

देर रात तक अजय वापस नहीं आया तो तलाश की। उसके दोस्त नितिन ने बताया कि अजय का सांपला निवासी राहुल, रोहित उर्फ चोटी व जाहिद डाॅक्टर वाली गली से अपहरण कर ले गए। छानबीन में पता चला कि अजय को आरोपियों ने दतौड़ रोड के पास झज्जर-मेरठ रोड पर डंडों से जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बेहोशी की हालत में डिवाइडर के पास फेंक कर भाग गए। उसे पीजीआई में दाखिल कराया। दो दिन ट्राॅमा सेंटर में वेंटिलेटर पर रहने के बाद शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया।
...........
पहले बाइक की चाबी निकाली, फिर पीटते-पीटते ले गए
पीजीआई पहुंची अंजली ने बताया कि उनको पता लगा है कि भाई अजय को गिझी मोड़ से उठाया गया। पहले एक युवक ने उसकी बाइक की चाबी छीनी। इसके बाद दो युवक और आ गए। तीनों उसे पीटते-पीटते श्मशान की तरफ ले गए। वह मां राजवंती व दोस्त नितिन के साथ रात 2 बजे तक अजय को ढूंढते रहे। सुबह किसी ने सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे तो वह बेहोश था। सिर, कमर व दूसरी जगह डंडों से चोटें मारी हुई थीं।
....
रंजिश से बहन का इन्कार, वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
अजय की हत्या की वजह लूट या पुरानी रंजिश है, इसको लेकर परिजन कुछ नहीं बता रहे हैं। अंजली ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। यह तो पुलिस जांच में ही पता लग सकेगा। 18 नवंबर की रात को वारदात के बावजूद अब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

सांपला के ही तीन युवकों के खिलाफ अजय पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया था। अजय की मौत के बाद एफआईआर में हत्या की धारा जोड़ी गई है। वारदात क्यों अंजाम दी गई, यह तो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पता लग सकेगा।
- इंस्पेक्टर बिजेंद्र, प्रभारी थाना सांपला

10...अजय। फाइल फोटो

10...अजय। फाइल फोटो- फोटो : संवाद

10...अजय। फाइल फोटो

10...अजय। फाइल फोटो- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed