फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The number of injured and eye patients doubled on Dussehra

Rohtak News: दुल्हेंडी पर घायलों, आंखों के मरीजों की संख्या हुई दोगुनी

Sun, 16 Mar 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 16 Mar 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The number of injured and eye patients doubled on Dussehra
होली रंगों का त्योहार है, लेकिन जश्न के दौरान हुड़दंगबाजी और लापरवाही के कारण लोगों की जान खतरे में आ गई। दुल्हेंडी के दिन ट्राॅमा सेंटर आंखों में रंग जाने, हादसे और हुड़दंगबाजी में घायल होने वालों की संख्या आम दिनों के मुकाबले दोगुनी हो गई।
विज्ञापन


पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में दुल्हेंडी के दिन 512 मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंचे, जबकि आम दिनों में ट्रामा सेंटर में इलाज करवाने वालों की संख्या 300 के आसपास रहती थी। बढ़े हुए लगभग 200 मरीजों में से दुल्हेंडी पर तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ वाहन चलाने के लगभग 50 मामले सामने आए। इसके अलावा, होली पर हुड़दंग के दौरान मारपीट के कारण लगभग 90 घायल इलाज करवाने के लिए पहुंचे। इसमें सामान्य रूप से घायलों का इलाज कर घर भेज दिया गया, वहीं गंभीर रूप से घायलों का इलाज ट्राॅमा सेंटर में किया जा रहा है। होली पर अक्सर आंखों में रंग जाने का खतरा बना रहता है। रंगों के कारण आंखों में जलन और संक्रमण 60 लोग इलाज करवाने के लिए पहुंचे। होली के दौरान आपात स्थिति को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग और पीजीआई में 13, 14, 15 मार्च को आपातकालीन विभाग और ट्राॅमा सेंटर में अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन



होली पर आपात स्थिति के लिए 13, 14 ,15 मार्च को अतिरिक्त चिकित्सकों की नियुक्ति की गई थी, ताकि सभी को इलाज मिल सके। किसी को पेरशानी का सामना ना करना पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. वरुण, जनसंपर्क अधिकारी, पीजीआई रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed