फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Municipal Employees Union demonstrated with white and black flags.

Rohtak News: सफेद-काले झंडे लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

Sat, 23 May 2026 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Employees Union demonstrated with white and black flags.
20-रोहतक में सफेद-काले झंडे लेकर प्रदर्शन करते नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : samvad
रोहतक। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को सफेद व काले झंडे लेकर शहर में प्रदर्शन किया। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल डोर टू डोर सेवाएं देने वाले 46 कर्मियों को अब तक वापस ड्यूटी पर न लेने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। इसी के चलते शुक्रवार को नगर निगम परिसर में एकत्रित हुए और फिर वहां से प्रदर्शन करते हुए निकले। निगम से सफेद-काले झंडे लेकर प्रदर्शन शुरू किया और भिवानी स्टैंड तक गए जहां से वापस आ गए। प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के प्रधान शंभू टाक व राकेश चावरिया ने किया।
विज्ञापन

शंभू ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से 1 से 14 मई तक चली हड़ताल में संघ व सरकार के बीच हुए समझौते की वार्ता में मुख्य तौर पर सरकार ने यह कहा था कि 14 दिन की हड़ताल में शामिल पक्के, कच्चे या ठेके पर लगे किसी भी कर्मचारी को नौकरी से हटाया नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के वादे अनुसार पूरे हरियाणा में हड़ताल के बाद सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर ले लिया गया है लेकिन नगर निगम रोहतक में हड़ताल में शामिल 46 कर्मचारियों को अब तक भी ड्यूटी पर नहीं लिया। प्रदर्शन में संघ के पूर्व प्रदेश चीफ ऑर्गेनाइजर अशोक थोरिया, जिला सचिव राजपाल टांक, कोषाध्यक्ष रवि चड्ढा, सुभाष चावरिया, शंकर टांक, योगेश बिड़लान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed