फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The movement on falsehood and confusion will soon end in the light of truth and facts: Dhankar

मिथ्या व भ्रम पर खड़ा आंदोलन जल्द सत्य व तथ्यों की रोशनी में होगा खत्म : धनखड़

Fri, 12 Feb 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
The movement on falsehood and confusion will soon end in the light of truth and facts: Dhankar
पत्रकारो से वार्ता करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड।
रोहतक। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि मिथ्या व भ्रम पर खड़ा आंदोलन जल्द सत्य व तथ्यों की रोशनी में आकर खत्म होगा। पीएम नरेंद्र मोदी व कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर स्पष्ट कर चुके हैं कि तीनों कृषि कानून ऐच्छिक हैं। किसान बताएं जो संशोधन करना है, वह सरकार करने को तैयार है। धनखड़ वीरवार को पार्टी कार्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि पहले की सरकार बातें ज्यादा और काम कम करती थी, लेकिन भाजपा सरकार बातें नहीं बल्कि काम करती है। प्रदेश में कोई भूखा नहीं सो रहा है। एक भी परिवार ऐसा नहीं है, जो भूखे पेट सो रहा हो। हर घर में गैस सिलिंडर पहुंच चुका है। किसान आंदोलन के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, जो आंदोलन मिथ्या व भ्रम की बुनियाद पर खड़ा होता है, वह सत्य व तथ्यों की रोशनी के चलते जल्द खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों को जबरन लागू नहीं किया गया है। पीएम मोदी व कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर स्पष्ट कर चुके हैं कि कानून ऐच्छिक हैं। अगर कोई किसान अपनी फसल बाहर जाकर बेचना चाहता है तो बेच सकता है। किसानों को हकीकत से अवगत कराने के लिए समझाया जा जाएगा। सरकार ने किसानों को अपना मानकर व्यवहार किया है। विपक्ष अपनी राजनीति रोटियां सेंकने के लिए किसानों को गुमराह करना बंद कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed