फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The MLA intervened in the tussle between councillors and explained the situation to the head, deputy head and councillors.

Rohtak News: पार्षदों की आपसी खींचतान में विधायक की एंट्री, प्रधान, उपप्रधान व पार्षदों को समझाया

Tue, 17 Feb 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The MLA intervened in the tussle between councillors and explained the situation to the head, deputy head and councillors.
फोटो संख्या:56 शहर ​स्थित नगर पालिका कार्यालय। संवाद
महेंद्रगढ़। पिछले एक पखवाड़े से शहरी सरकार के बीच चल रही खींचतान को सुलझाने के लिए अब विधायक ने भी प्रयास शुरू कर दिए हैं। विधायक की ओर से सोमवार देर शाम प्रधान, उप प्रधान व पार्षदों की बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन

सबसे पहले विधायक ने प्रधान से बातचीत कर वर्तमान में चल रही खींचतान की जानकारी ली। इसके बाद विधायक की ओर से प्रधान रमेश सैनी, उप प्रधान मंजू कौशिक व पार्षदों से एक-एक कर उनका पक्ष जाना। रात 8:30 से 10:30 बजे तक दो घंटे बैठक चली।
विज्ञापन

कुछ मुद्दों पर सभी की सहमति बनी तो कुछ मुद्दों पर बैठक के दौरान भी शहरी सरकार दो फाड़ नजर आई। इसमें भी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला लेकिन विधायक ने हस्तक्षेप के बाद मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। हालांकि, इस बैठक के दौरान भी कई मुद्दों पर आपसी तालमेल के लिए सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद विधायक ने जल्द ही दूसरी बैठक बुलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
शहरी सरकार के बीच यह चल रही खींचतान
एक दूसरे पर मनमानी व अनदेखी का आरोप लगा शहरी सरकार दो धड़ों में बंटी हुई है। 29 जनवरी को बैठक कोरम के अभाव के संकट को देखते हुए स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद फिर छह फरवरी को कोरम के अभाव में श्रीरामलीला परिषद में आयोजित बैठक को स्थगित कर दिया गया था। वहीं 13 फरवरी को पार्षदों व चेयरमैन के बीच जमकर तूतड़ाक व हंगामे की भेंट चढ़ गई थी। पिछले तीन बैठकें स्थगित होने के कारण 30 एजेंडों पर कोई सहमति नहीं बनी। शहर में 100 करोड़ रुपये के विकास कार्याें को लेकर विभिन्न एजेंडे तैयार किए गए थे। आपसी खींचतान के कारण शहर का विकास प्रभावित हो रहा है। इसके कारण अब शहरवासियों में भी विकास कार्य शुरू नहीं होने से रोष है।

----------------
वर्जन
शहर के तेजी से विकास के लिए नगरपालिका प्रधान, उप प्रधान व सभी पार्षदों का एकजुट होना जरूरी है। नपा हाउस की बैठक में प्रधान, उप प्रधान व पार्षदों की बातें सुनीं। जल्द ही नपा द्वारा हाउस बैठक बुला एजेंडों को पास कर परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। -विधायक कंवर सिंह यादव, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:56 शहर स्थित नगर पालिका कार्यालय। संवाद

फोटो संख्या:56 शहर स्थित नगर पालिका कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article