फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The minor was sent to Rajgarh for prostitution

देह व्यापार के लिए भेजा था नाबालिग को राजगढ़

Sat, 09 Jul 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The minor was sent to Rajgarh for prostitution
रोहतक। शहर से 10वीं की छात्रा को देह व्यापार के लिए दो महिलाओं ने राजस्थान के युवक के हवाले किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक विकास उर्फ तस्कर व आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से महिलाओं को न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया, जबकि आरोपी युवक विकास को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से वारदात में प्रयोग कार, बाइक व पैसे बरामद करना चाहती है। साथ ही केस के अंदर आईपीसी की धारा 370ए व आईटी एक्ट भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एक महिला ने एक जुलाई को शिकायत दी थी कि उसकी 15 साल की बेटी घर से दूध लेने गई थी, लेकिन नहीं लौटी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस ने लड़की को 2 जुलाई को बरामद कर लिया था। उसने लिखित शिकायत दी कि एक महिला से उसने बीमारी के चलते 6 हजार रुपये मांगे थे। महिला ने दूसरी महिला के साथ मिलकर उसे 10 हजार रुपये का झांसा दिया, कहा कि एक काम करना होगा। उसने इनकार कर दिया। इसके बावजूद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर रात के अंधेरे में युवकों के साथ भेज दिया। जब उसकी आंख खुली तो उसने खिड़की से देखा। एक मंदिर पर राजगढ़ लिखा हुआ था। वहां पर उसका यौन शोषण करवाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छापा मारा और आरोपी विकास व दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
आरोपी राजस्थान के युवक विकास को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है, जबकि दो महिलाओं को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। केस में आईपीसी की धारा 370ए व आईटी एक्ट भी लगाया गया है। जल्द वारदात में प्रयोग किए गए वाहन भी बरामद कर लिए जाएंगे।
- इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed