{"_id":"665268897237d0685e0c4c54","slug":"the-mercury-crossed-45-on-the-first-day-of-nautapa-rohtak-news-c-17-roh1020-430825-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नौतपा के पहले दिन पारा पहुंचा 45 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नौतपा के पहले दिन पारा पहुंचा 45 पार
विज्ञापन
रोहतक। नौतपा की शुरुआत शनिवार को हो गई। पहले ही दिन झुलसा देने वाली गर्म हवा चली। दो जून तक नौतपा लोगों को प्रचंड गर्मी से सताने वाला है। इन दिनों सूर्य से पृथ्वी की दूरी कम हो जाती है, जिसके कारण भीषण गर्मी पड़ती है। यह सिलसिला नौ दिनों तक चलता है।
वहीं, पिछले कई दिनों से बारिश की एक बूंद भी जमीन पर नहीं गिरी है। ऐसे में लोग ज्यादा परेशान हैं। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि अधिक से अधिक जल का सेवन करें। धूप में ज्यादा देर तक न रहें। सिर को छतरी और कपड़े से ढक कर रखें। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पारा 47 डिग्री के पार जाने की आशंका है।
चिकित्सकों की सलाह
इस मौसम में तीन चीजों पर लोग विशेष ध्यान दें तो मौसमी बीमारियों से खुद और अपनों को बचा सकते हैं। वह तीन चीजें हैं खाना, पानी और सफाई। साफ पानी पीएं। बहुत ज्यादा ठंडा पानी गले और पाचन क्रिया को खराब कर सकता है। भोजन में मौसमी फल-सब्जियों का प्रयोग करें। जंक फूड और ज्यादा स्पाइसी भोजन करने से बचें। सादा पानी पीने की जगह नींबू नमक का शरबत स्वास्थ्य कारगर रहेगा। इससे शरीर में उर्जा बनी रहेगी। साथ ही डिहाइड्रेशन का खतरा भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन
-डॉ. पवन, जनरल फिजिशयन, सामान्य अस्पताल