{"_id":"6618225929c4a98b010d8463","slug":"the-mechanic-who-came-to-fix-the-lock-took-away-cash-and-jewelery-worth-rs-15-lakh-rohtak-news-c-17-roh1019-400261-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ताला ठीक करने आया मिस्त्री डेढ़ लाख की नकदी और जेवरात ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ताला ठीक करने आया मिस्त्री डेढ़ लाख की नकदी और जेवरात ले गया
Thu, 11 Apr 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। शहर की जगदीश कॉलोनी में ताला ठीक करने वाला मिस्त्री मकान मालिक को चकमा देकर अलमारी के लॉकर से डेढ़ लाख रुपये की नकदी व जेवरात निकाल कर ले गया। बोल, तीन-चार घंटे बाद लॉकर को खोलना। बाद में लॉकर तोड़ा तो वारदात का पता चला। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
जगदीश कॉलोनी रमेश चंद्र ने बताया कि बुधवार को गली में शाम करीब चार बजे ताले ठीक करने वाला आया। उसने भी गेट का ताला ठीक कराने के लिए बुला लिया। ताला ठीक करते समय उसने कहा कि अलमारी की चाबी है क्या। इससे ताला ठीक करके देख लेता हूं। उसने अलमारी की चाबियों का गुच्छा दे दिया। उसने कहा कि इनमें से एक चाबी मुड़ी हुई है। एक बार अलमारी में लगाकर देख लो। अलमारी के लॉक जांच तो लॉकर का लॉकर नहीं खुला। उसने कहा कि मैं लॉकर के लॉक को देखता हूं। यह कहकर चाबी ले ली। कुछ समय बाद उसने कहा कि मैंने लॉकर के लॉक को ठीक करके वापस बंद कर दिया है। इसे तीन-चार घंटे तक मत खोलना। इसके बाद वह अपना थैला लेकर चला गया। कुछ समय बाद शक हुआ तो लॉकर खोलकर देखा, लेकिन वह खुल नहीं रहा था। उसने लॉकर को तोड़कर देखा तो उसके अंदर से डेढ़ लाख की नकदी, एक मंगलसूत्र, एक चेन, चार अंगूठी, दो जोड़ी टोपस, एक चांदी की पाजेब और तीन-चार चांदी के सिक्के गायब मिले।