फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The leader who filed a false case will be boycotted

Rohtak News: झूठा मुकदमा दर्ज करवाने वाले नेता का किया जाएगा बहिष्कार

Sun, 01 Jan 2023 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
The leader who filed a false case will be boycotted
रोहतक। सुभाष नगर निवासियों की बैठक रविवार को हुई, इसमें आसपास के लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने झूठा मुकदमा दर्ज करवाये जाने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुभाष नगर में पार्क की जमीन लीज पर देने का अधिकार आयुक्त को नहीं है। एक नेता ने अपनी राजनैतिक शक्तियों का दुरुपयोग किया है। इस मामले में वह उनका सामाजिक बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि वीटा प्लांट के अधिकारियों को बिना विज्ञापन करवाये एक व्यक्ति को पिछले दरवाजे से बूथ आवंटित किया गया। वीटा बूथ खुलने से सुभाष नगर वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि बूथ पर असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाएगा। मंदिर व गुरुद्वारा जाने वाली महिलाओं व श्रद्धालुओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ेगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इस मामले में एक नेता का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर विजय भुटानी, सुरेंद्र सहगल, सुभाष मल्होत्रा, अशोक हुडिया, यश धींगड़ा, हरीश चावला, सुरेश सुनेजा, अशोक दुआ, राजेंद्र भाटिया, जतिन बतरा, अशोक खुराना, प्रवीण सहगल, सुभाष सहगल, योगी अरोड़ा, सतपाल अरोड़ा, अनिल अरोड़ा, कमल दुरेजा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed