फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Jind-Delhi passenger train will run on the tracks again from today, after a gap of two months.

Rohtak News: दो महीने बाद आज से ट्रैक पर दौड़ेगी जींद–दिल्ली पैसेंजर

Thu, 05 Feb 2026 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The Jind-Delhi passenger train will run on the tracks again from today, after a gap of two months.
04जेएनडी09: रेलवे जंक्शन जींद। फाइल फोटो - फोटो : सियार के हमले में घायल शहनाज बानो।
जींद। धुंध के कारण दिसंबर माह में रद्द की गई जींद–दिल्ली पैसेंजर ट्रेन अब फिर से ट्रैक पर लौट रही है। रेलवे ने यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का संचालन पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 54034 जींद–दिल्ली पैसेंजर का संचालन पांच फरवरी से शुरू होगा जबकि 54031 दिल्ली–जींद पैसेंजर छह फरवरी से ट्रैक पर दौड़ेगी।
विज्ञापन

ट्रेन सेवा बहाल होने से जींद और दिल्ली के बीच प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। जींद से दिल्ली की ओर व्यापार, नौकरी व अन्य कार्यों के लिए जाने वाले यात्री दो महीने से परेशान हैं। ट्रेन रद्द रहने के कारण यात्रियों को मजबूरन बसों का सहारा लेना पड़ रहा था जिसमें समय के साथ-साथ अतिरिक्त खर्च भी बढ़ रहा था।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, दिल्ली से जींद आने वाली ट्रेन नंबर 54031 दोपहर 12 बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होकर दया बस्ती, स्कूरबस्ती, मुंडका, बहादुरगढ़, सापला, रोहतक और समर गोपालपुर होते हुए जुलाना, जैजैवंती व किनाना से गुजरते हुए शाम सवा चार बजे जींद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ट्रेन नंबर 54034 जींद–दिल्ली पैसेंजर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जींद से चलकर रात करीब पौने आठ बजे दिल्ली पहुंचेगी।
वर्जन
धुंध व कोहरा कम होने के बाद रेलवे ने पैसेंजर ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू किया है। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। ट्रेन सेवा दोबारा शुरू होने से यात्रियों को अब सीट उपलब्धता, भारी सामान के साथ यात्रा और समय की बचत सुविधाएं फिर से मिल सकेंगी। इससे जींद–दिल्ली रूट पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ होगा। -जे.एस. कुंडू स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed